1. मेष राशिफल- 

आज राशि स्वामी मंगल व चन्द्र गोचर बैंकिंग जॉब के लिए अनुकूल है। उड़द का दान करें। व्यवसाय में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। सफेद व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 

राशि स्वामी शुक्र व चन्द्रमा शुभ हैं। पारिवारिक कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल आपसे जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। आईटी व मीडिया जॉब के करियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल-

चन्द्रमा का मिथुन व बुध का कन्या गोचर मंगलमय है। बैंकिंग व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 

चन्द्रमा का द्वादश व गुरु का सप्तम गोचर छात्रों  के लिए मंगलमय है। व्यवसाय में नवीन कार्यों के लिए अनुकूल समय है। जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। पीला व लाल रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

5. सिंह राशिफल- 

जॉब में चन्द्र के एकादश गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज अपने कार्य के प्रति समर्पित रहें। पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी व पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 

गुरु के आशीर्वाद द्वारा प्राप्त सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का दशम गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। बैंगनी व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल- 

बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब के करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ है। सुंदरकांड का पाठ करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

आज चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम में है। कफ जनित विकार संभावित है। जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व हरा रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

9. धनु राशिफल- 

आज गुरु शनि का द्वितीय व सूर्य का तुला राशि में गोचर सफलता के लिए अति अनुकूल है। बिजनेस नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। बैंगनी व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

10. मकर राशिफल- 

गुरु इस राशि में व मिथुन का चन्द्रमा जॉब में उन्नति देंगे। शुक्र व गुरु बैंकिंग व फाइनेंस जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 

गुरु व शनि अभी इसी राशि से द्वादश हैं। चन्द्रमा का पंचम गोचर छात्रों को लाभ प्रदान कर सकते हैं। हरा व बैगनी रंग शुभ है। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

12. मीन राशिफल-

छात्र सफल रहेंगे। शनि का एकादश व चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। सफेद व लाल रंग शुभ है। चावल का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours