1. मेष राशिफल- 

आज चन्द्रमा सप्तम है। व्यवसाय में स्थान परिवर्तन का विचार आ सकता है। बुध व शुक्र गोचर अनुकूल हैं। रूका कार्य बनेगा। सफेद रंग शुभ है।तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल- 

खष्ठम चन्द्र स्वास्थ्य सुख में बाधा दे सकता है। बुध व शुक्र गोचर की अनुकूलता  के कारण आध्यात्मिक की उन्नति दिख रही है। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। हरा रंग शुभ है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी।

3. मिथुन राशिफल-

चन्द्रमा के पँचम गोचर के कारण सन्तान को उन्नति की प्राप्ति संभावित है। हरा रंग शुभ है। शुक्र व बुध के गोचर भी अनुकूल है। नेत्र रोग की सम्भावना रहेगी।

4. कर्क राशिफल- 

जॉब में कर्क या कन्या राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। पिता का आशीर्वाद बहुत कार्य करेगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना फलीभूत होगी। पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल- 

व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। चन्द्रमा तृतीय व सूर्य  द्वितीय में रहकर सफलता देगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। सफ़ेद रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल- 

व्यवसाय में रुका धन प्राप्त होगा। शुक्र व मंगराजनीति से लाभ प्रदान करेंगे। सफेद रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। द्वितीय चन्द्रमा सफलता देगा।

7. तुला राशिफल- 

चन्द्रमा आज इसी राशि में है। कन्या राशि के सूर्य व तुला के शुक्र आज जॉब में लाभ देगा। परिवार से थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध जातकों को प्रोमोशन की संभावना रहेगी। बैगनी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

शुक्र का द्वादश व चन्द्र गोचर शिक्षा में सफल करेंगे। चन्द्रमा द्वादश है। जॉब में अपने अच्छे परफार्मेंस को लेकर उत्साह होगा। नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

9. धनु राशिफल- 

राशि स्वामी गुरु व शनि का तृतीय, सूर्य का कन्या तथा चन्द्रमा का एकादश गोचर जॉब व व्यवसाय में  सफलता की प्राप्ति करवाएगा। किसी प्रिय मित्र के आगमन होने के संकेत हैं। नारंगी रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल- 

शनि व गुरु इसी राशि में व दशम चन्द्रमा अपने कर्म में सफलता व मनोयोग देगा। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। बुध व गुरु गोचर आर्थिक सुख में लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। लाल रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल- 

चन्द्रमा का भाग्य भाव में गोचर आपके भाग्यभाव  को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। सूर्य के सिंह गोचर से लाभ मिल सकता है। हरा शुभ है।

12. मीन राशिफल-

शुक्र का अष्टम, गुरु का द्वादश व चन्द्रमा का अष्टम गोचर रुका धन दे सकता है। जॉब व व्यवसाय में आशातीत सफलता की प्राप्ति करेंगे। सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours