रामानंद सागर द्वारा बनाए गए मशहूर धारावाहिक रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंंद त्रिवेदी अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। 82 साल की उम्र में मंगलवार रात उनका निधन हो गया। अपने आखिरी समय में वे मुंबई में थे। उनके भतीजे कौस्‍तुभ त्रिवेदी से बात की तो उन्‍होंने इस दुखद घटना की पुष्टि की।

(कौस्‍तुभ के अनुसार अरविंद त्रिवेदी बीते कुछ दिन से ठीक नहीं थे और मंगलवार को उन्‍हें हार्ट अटैक के बाद कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। Dahanukarwadi crematorium में बुधवार को उनका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। 

ऐसे मिला था रावण का रोल 

रामायण में राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल ने इसका खुलासा किया था। अरविंद त्रिवेदी ने केवट के रोल के लिए ऑडिशन दिया था। अरुण गोविल ने बताया था कि- रामानंद सागर ने उनका ऑडिशन लिया और अरविंद को देखा तो उन्हें लगा कि रामायण के लिए रावण मिल गया। रामानंद सागर उनकी बॉडी लैंग्वेज देखकर समझ गए थे कि अरविंद रावण के रोल के लिए परफेक्ट हैं। रामानंद सागर ने रावण के किरदार के लिए करीब 300 कलाकारों का ऑडिशन लिया था।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours