1. मेष राशिफल- 

 आज गुरु शनि का एकादश व चन्द्र का खष्ठम गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। आज छात्रों के कॅरियर में किसी विशेष कार्यों से
सफलता मिलेगी। संतान की प्रगति को लेकर ख़ुश रहेंगे ।पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 
सूर्य चन्द्रमा आज एकसाथ इस राशि से पँचम हैं। व्यवसाय में कार्यों को विस्तार देंगे। धार्मिक यात्रा का प्लान बनाएंगे। आसमानी  रंग शुभ है।तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल-
बुध व सूर्य गोचर मंगलमय है। मीडिया व आईटी में जाँब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।सफेद  रंग शुभ है।सरकारी कार्यों में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 

व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। जाँब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है।बिजनेस में शुक्र व बुध गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल  रंग शुभ है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

5. सिंह राशिफल-
मंगल व बुध गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।  पिता का चरण स्पर्श कर  आशीर्वाद लें। लाल व पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 

सूर्य व चन्द्रमा एकसाथ आज इसी राशि में हैं। जाँब में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का इस राशि में गोचर प्रत्येक कार्यों में लाभ देगा।  हरा  रंग शुभ है।उड़द का दान करें।
 

7. तुला राशिफल- 

व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जाँब में उच्चाधिकारियों से तनाव है। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-

जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।लाल  रंग शुभ है।तिल का दान करें। 

9. धनु राशिफल- 

आज सूर्य का कन्या व शुक्र का तुला गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। बैंकिंग व आईटी जाँब से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी।धन का व्यय होगा। नारंगी  रंग शुभ है।तिल का दान करें।

10. मकर राशिफल 

 शुक्र बैंकिंग जाँब  में उन्नति देंगे। शुक्र व चन्द्रमा इंसोरेंस, बैंकिंग व टीचिंग जाँब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा  रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 

 शनि, चन्द्रमा व बुध का  गोचर बैंकिंग व आईटी जाँब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आसमान रंग शुभ है।राहु के द्रव्य उड़द का दान करें।

12. मीन राशिफल-

 बिजनेस में सफल रहेंगे।सूर्य व चन्द्रमा का एकसाथ सप्तम गोचर जाँब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। नारंगी रंग शुभ है।भगवान विष्णु जी के मन्दिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours