तिरुवनंतपुरम: भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के पांचवें और अंतिम वनडे में एक बार फिर दोहरा शतक जड़ सकते हैं। ये जानकर आप हैरान न हों क्योंकि रोहित ने मुंबई में खेले गए वनडे में 162 रन की पारी खेली थी। दर्शकों और प्रशंसकों को लगा कि वो सोमवार को वनडे का चौथा दोहरा शतक जड़ देंगे लेकिन वो एक साथ दो दोहरे शतकों से चूक गए थे। 
सीरीज में दो शतक( 152*, 162) जड़ चुके रोहित ने सोमवार को मुंबई के सीसीआई में खेली शतकीय पारी के दौरान 4 छक्के जड़े और भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में महेंद्र सिंह धोनी के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। धोनी के नाम वनडे में 218 छक्के दर्ज हैं वहीं रोहित के नाम 198 छक्के हैं। उन्होंने मुंबई में छक्कों के मामले में सचिन तेंदुलकर(195) को पीछे छोड़ा।  

शानदार फॉर्म में चल रहे रोहित यदि गुरुवार को कैरेबियाई टीम के खिलाफ कम से कम 2 छक्के जड़ने में कामयाब हुए तो वो वनडे क्रिकेट में  छक्कों का दोहरा शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। ऐसे में वो इस मुकाम पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज भी बन जाएंगे। 
रोहित शर्मा वनडे में छक्कों का दोहरा शतक जड़ने वाले दुनिया के सातवें बल्लेबाज होंगे। दुनिया में एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा  छक्के जड़ने का रिकॉर्ड पाकिस्तानी बल्लेबाज शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज है उन्होंने वनडे करियर में कुल 351 छक्के जड़े। वह वनडे में छक्कों का तिहरा शतक जड़ने वाले दुनिया के एकलौते बल्लेबाज हैं। उनके बाद दूसरे और तीसरे पायदान पर कैरेबियाई दिग्गज क्रिस गेल(275) और श्रीलंकाई दिग्गज सनथ जयसूर्या(270) हैं। 

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज
   खिलाड़ी           देश             छक्के 

शाहिद अफरीदी     पाकिस्तान     351
क्रिस गेल              वेस्टइंडीज      275
सनथ जयसूर्या       श्रीलंका          270
एमएस धोनी          भारत            218
एबी डिविलियर्स     द अफ्रीका     214
ब्रैंडन मैकुलम       न्यूजीलैंड       200
रोहित शर्मा          भारत            198 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours