नई दिल्ली: सरकार बजट में सैलेराइड क्लास को बड़ा तोहफा दे सकती है। वित्त मंत्री आज इनकम टैक्स छूट की लिमिट को बढ़ा सकते हैं। कुछ रिपोर्ट के मुताबिक इनकम टैक्स छूट की सीमा को 5 लाख रुपए किया जा सकता है। वहीं कुछ रिपोर्ट के मुताबिक इसकी सीमा को 2.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 4 लाख रुपए किया जा सकता है। 
इसके अलावा सरकार सेक्शन 80 सी के तहत मिलने वाली छूट को भी बढ़ा सकती है। अभी 1.5 लाख रुपए तक के निवेश पर टैक्स छूट मिलती है। इसको बढ़ाकर 2 लाख रुपए या 2.5 लाख रुपए किया जा सकता है। इनकम टैक्स लिमिट और सेक्शन 80 से के तहत छूट को 2014 में बढ़ाया गया था। पिछले 5 साल से इसमें बढ़ोतरी नहीं हुई है। अगर छूट बढ़ती है तो मिडिल क्लास के हाथ में ज्यादा पैसा बचेगा।
अभी लोगों को 3 लाख रुपए तक कोई इनकम टैक्स नहीं लगता है। वहीं 5 लाख रुपए से 10 लाख रुपए तक 20 फीसदी टैक्स लगता है। 10 लाख रुपए से ऊपर 30 फीसदी टैक्स लगता है। इसके अलावा 4 फीसदी सेस भी लगता है।
60 साल से 80 साल के नागरिकों के लिए 3 लाख रुपए तक कोई टैक्स नहीं लगता है। वहीं 3 लाख रुपए से 5 लाख रुपए तक 5 फीसदी टैक्स लगात है। 5 से 10 लाख रुपए तक 20 फीसदी टैक्स लगता है। 10 लाख से ऊपर आय पर वरिष्ठ नागरिकों को 30 फीसदी टैक्स देना होता है। सरकार इनकम टैक्स के स्लैब भी बदल सकती है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours