मुंबई। गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी के बाद कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को हनीमून पर जाने का वक़्त ही नहीं मिला, मगर अब एक ऐसे शख़्स ने कपिल को अपने देश हनीमून पर आने का न्योता दिया है, जिसे वो ठुकरा नहीं सकेंगे और जल्द ही कपिल अपनी बेगम गिन्नी के साथ इस देश की यात्रा कर सकते हैं। 
कपिल को हनीमून पर आने का न्योता फ्रांस के राजदूत अलेक्ज़ेंडर ज़ाइगलर ने दिया है, जो 2 फरवरी को उनकी शादी के दिल्ली रिसेप्शन में शामिल हुए थे। अलेक्ज़ेंडर ने कपिल के साथ एक पार्टी की एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी और लिखा- कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी के रिसेप्शन में शामिल होकर मैं बहुत ख़ुश हुआ और उन्हें इस बात की बधाई देता हूं। दोनों को ढेरों ख़ुशियां मिलें। पेरिस में हनीमून के बारे में क्या ख़याल है। 

अलेक्ज़ेंडर के इस न्योते पर कपिल ने जवाब दिया, रिसेप्शन में आने और बधाई देने के लिए बहुत शुक्रिया सर। पेरिस आना बहुत अच्छा लगेगा। हम दोनों को पेरिस से बहुत प्यार है। जल्द ही इसका प्लान बनाते हैं।
वैसे भी हनीमून के लिए रोमांटिक शहर पेरिस से बेहतर और क्या जगह हो सकती है। कपिल ने पिछले साल दिसम्बर में अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ जालंधर में शादी की थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई में अपने दोस्तों और इंडस्ट्री वालों के लिए एक दावत दी थी, जिसमें टीवी और बॉलीवुड से तमाम सेलेब्रिटी शामिल हुए थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours