1. मेष- धन के व्यय की संभावना रहेगी।  नए व्यवसाय के बारे में योजना बनेगी। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी। प्रेम के विवाह की परिणती के लिए विवादों का सामना करना पड़ सकता है। सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।                                              

2. वृष- आज सफलता से प्रसन्न रहेंगे। छोटी छोटी बातों का तनाव बना रहेगा। स्वास्थ्य से कष्ट संभव रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। हरा रंग शुभ है। गो माता को केला खिलाएं। श्री सूक्त का पाठ लाभकारी है।

3. मिथुन- धन के व्यय होने की संभावना रहेगी। आई टी तथा बैंकिंग के जातकों को प्राप्त सफलता से उनका मन हर्षित रहेगा। दाम्पत्य जीवन में क्रोध को स्थान मत दें। सफेद रंग समृद्धि कारक है। श्वांस विकार की संभावनाएं रहेंगी। गरीबों में अन्न बांटना पुण्य दायी है। 
4. कर्क- आई टी और मीडिया से सम्बद्ध जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। पॉलिटिक्स  के लोग अपने कार्यों से अपने उच्च नेताओं को खुश रखेंगे। जीवन में प्यार बना रहेगा। स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता बनी रहेगी। सफेद रंग शुभ है। भाग्य में वृद्धि के लिए सफेद वस्त्रों का  का दान करें।
5. सिंह- राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। व्ययवसाय करने वालों के लिए आज का दिन प्रगतिकारक है। मीडिया और आई टी से जुड़े लोग अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। शुभ रंग है पीला। दाम्पत्य जीवन बहुत अच्छा रहेगा। गायत्री मंत्र पढ़ें।
6. कन्या- आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा।छात्र उन्नति करेंगे।प्रतियोगी परीक्षाओं  में लाभ होगा। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाएं समाप्त होंगी। वैवाहिक जीवन सफल रहेगा। आज धन के व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे।शुगर से दिक्कत हो सकती है।नीला रंग शुभ है। गो माता को केला खिलाएं।
7. तुला-  आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। धन का व्यय होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी।जीवन साथी संग खूबसूरत यात्रा होगी। स्वास्थ्य सुख में बीपी के रोग से परेशानी आ सकती है।नीला  रंग शुभ है। बहते जल में तांबा  प्रवाहित करें।                                                                 

8. वृश्चिक- धन का व्यय होगा। लव लाइफ अच्छी रहनी चाहिए। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी  के हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।नारंगी रंग शुभ है।श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। किसी गरीब व्यक्ति को लाल वस्त्र का दान करें। 

9. धनु-  छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। मनोरंजन और फ़िल्म फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। राजनीतिज्ञों को लाभ की प्राप्ति होगी। लव लाइफ शानदार रहेगी। सफेद रंग शुभ है।
10. मकर-  फ़िल्म तथा टीवी से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। इंजीनियरिंग और मेडिकल के छात्रों को उनकी  मेहनत का परिणाम मिलेगा। धन का व्यय होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।लाल रंग शुभ है।हेल्थ अच्छी  रहेगी ।तिल का दान करें।                                              

11. कुंभ-  व्यवसाय से सम्बद्ध लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। आज आप शिक्षा में लाभ की प्राप्ति करेंगे। किसी बात को लेकर तनाव  हो सकता है। लव लाइफ में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख अच्छा  रहेगा। गाय को केला खिलाएं।                                            

12. मीन -राजनीतिज्ञ सफल  रहेंगे। लव लाइफ में मन की बात कहने का शानदार समय है। विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं।स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। गरीबों में अन्न का दान करें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours