मेष राशिफल - आज का दिन मिश्र फलदायी है। गणेशजी आज आपको वाणी और व्यवहार में संयम रखने की एवं रागद्वेष से दूर रहने की सूचना देते हैं। अपने छुपे हुए शत्रुओं से संभलकर रहिएगा।
वृषभ राशिफल - आज का दिन शुभफलदायी है। आज आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेगें। मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिवारजन तथा निकट के लोगों के साथ अधिक समय बितेगा। विदेश से या दूर से अच्छे समाचार मिलने के योग हैं। 
मिथुन राशिफल - परिवारजनों के साथ आनंद-उल्लासपूर्ण समय बिताएंगे। आर्थिक लाभ की भी संभावना अधिक है। आवश्यक विषयों के पीछे खर्च होगा। वाणी और क्रोध पर संयम रखना आवश्यक है, नहीं तो मन को चोट पहुंच सकती है। 
कर्क राशिफल - शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता में आज का दिन बीतेगा। मित्रों और संतानों के विषय में चिंता बनी रहेगी।  संभव हो तो प्रवास भी न करें। अजीर्ण, अरुचि जैसे रोग कष्ट देंगे। आज बौद्धिक चर्चा से दूर रहें।

सिंह राशिफल-  आज सावधानी रखने की सलाह दी जाती है। वाणी और वर्तन पर संयम बरतने से वाद-विवाद से संभल सकेंगे। माता के साथ विवाद होने की संभावना है। वैचारिकरुप से नकारात्मकता आपके मन पर छा सकती है। स्थायी संपत्ति के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर सावधानीपूर्वक करें। जल से दूर रहें। स्वास्थ्य के प्रति आज विशेष ध्यान रखें।

कन्या राशिफल - आज शारीरिक प्रफुल्लितता और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होने से मन शांत रहेगा। कार्य में भी सफलता प्राप्त होगी। परिवारजनों और स्नेहीजनों के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। उनका सहकार भी आपको प्राप्त होगा। 
तुला राशिफल - मन का आज द्विधा में रहने के कारण किसी निर्णय पर आना संभव न हो पाएगा। आज आवश्यक कार्य के प्रारंभ के लिए भी दिन उचित नहीं है। व्यवहार में आपकी जड़ता के कारण आपको ही दुःख होने की संभावना अधिक है। 
वृश्चिक राशिफल - आज शारीरिक और मानसिकरुप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात से आनंद होगा। किसी रमणीयस्थल पर प्रवास या पर्यटन की संभावना अधिक है।
धनु राशिफल -  क्रोध पर भी संयम बरतें नहीं तो किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। मानसिकरुप से चिंता सताएगी। अकस्मात से संभलें। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। परिवारजनो के साथ मनमुटाव रहेगा। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। 
मकर राशिफल - आज का दिन लाभदायी है। सम्बंधियों और मित्रों के साथ आनंददायी भेंट होगी। व्यापार की दृष्टि से भी लाभदायी दिन है। प्रवास या पर्यटन होगा तथा मित्रों से उपहार प्राप्त होंगे। नई वस्तुओं की खरीदी के पीछे धन व्यय होगा।
कुंभ राशिफल - आज आपकी शारीरिक और मानसिक स्थति अच्छी रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। जो कि आपके लिए आनंददायी रहेगी।
मीन राशिफल - आज उच्च अधिकारी के साथ सम्बंधों में दरार न पडे़ इसका ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। वैचारिक स्तर पर नकारात्मकता को दूर कर दीजिएगा तथा मानसिक रुप से स्वस्थ होने का प्रयास कीजिएगा। यह प्रवास सफल भी होगा। व्यापारीवर्ग को व्यापार में अवरोध आने की संभावना है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours