मेष- आज अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखने की कोशिश करें। आज आप मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम की तुलना में फल की प्राप्ति कम होगी। पेट के दर्द से परेशानी हो सकती है।
वृषभ- गणेशजी के आशीर्वाद से आज आप किसी भी कार्य को दृढ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ करेंगे तथा उसमें सफलता भी प्राप्त होगी। पितृपक्ष की ओर से आपको लाभ हो सकता है। 
मिथुन- नई योजना का प्रारंभ करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। सरकारी लाभ तथा उच्चाधिकारियों से कार्य का उचित फल भी मिल सकता है। भाई- बंधु तथा अड़ोस- पड़ोस के लोगों से हुआ मनमुटाव दूर हो सकता है।
कर्क- आज का दिन मध्यम फलदायी है। आज आपके मन में ग्लानि रहेगी। जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको संतोष नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। दांयी आंख में परेशानी होने की संभावना है। परिवार के बीच मनमुटाव हो सकता है।
सिंह- आप में आज आत्मविश्वास कूटकूटकर भरा रहेगा। किसी भी कार्य को करने के लिए आप त्वरित निर्णय भी ले सकते हैं। पिता तथा बड़ों की ओर से लाभ होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।
कन्या- आज आपका अहम किसी दूसरे व्यक्ति के अहम के साथ ना टकराए इसका ध्यान रखें। शारीरिक थकान और मानसिक तनाव अधिक रहेगा। मित्रों के साथ किसी बात पर आपका मनमुटाव होगा।
तुला- आज का दिन शुभफलदायी है। आज आपको भिन्न-भिन्न लाभ होने के योग हैं। मित्रों के साथ मिलना- जुलना और कुछ अच्छी जगहों पर घुमने जाने की संभावना है। गृहस्थ जीवन में पुत्र एवं पत्नी से सुख की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक- आज का दिन शुभफलदायी है। आपके गृहस्थजीवन में आनंद और उल्लास बना रहेगा। आपके सभी कार्य बिना अवरोध के संपन्न होंगे। मान-सम्मान मिल सकता है। नौकरी, व्यवसाय में पदोन्नति होगी। 
धनु- आज कोई भी खतरनाक कदम आपको कठिनाई में डाल सकता है। कोई भी कार्य करने में उमंग- उत्साह का अभाव रहेगा। शारीरिक तथा मानसिक रूप से व्यग्रता और चिंताजनक समय व्यतीत होगा। 
मकर- आपकी ऑफिस एवं व्यवसाय क्षेत्र में आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी। ऑफिस के कार्य आप निपुणता से कर पाएंगे। व्यावहारिक तथा सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाने के अवसर मिल सकते हैं।
कुंभ- आज आपमें दृढ मनोबल और आत्मविश्वास छलकता हुआ नजर आएगा। प्रणयप्रसंग आपके दिन को आनंदित बनाएंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ पहचान होगी और मित्रता बढ़ेगी। छोटे प्रवास या आनंददायी यात्रा होगी।
मीन- आज आपका दिन शुभ फलदायी है। आज आपमें दृढ मनोबल एवं आत्मविश्वास का संचार होगा। सेहत आज अच्छी रहेगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। दैनिक कार्य अच्छी तरह से कर पाएंगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours