1. मेष- आज आसपास के स्वजनों के साथ उग्र चर्चा न हो इसका ध्यान रखें। शारीरिक और मानसिक रूप से आप व्यग्रता का अनुभव करेंगे। अनिद्रा के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बौद्धिक चर्चा से आनंद तो प्राप्त हो सकता है, परंतु ऐसी बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। 
2. वृष- आज आपके कार्य दिन में संपन्न हो जाने से आनंद की प्राप्ति होगी। भाई-बहनों से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अच्छा अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। धन का खर्च अधिक होगा और अपयश प्राप्त होने का योग है।
3. मिथुन- आज नकारात्मक मानसिक व्यवहार न रखें। असंतोष की भावनाओं से मन ग्रस्त रहेगा। पारिवारिक वातावरण में मेलजोल नहीं रहेगा। शारीरिक रूप से भी आप स्वस्थ नहीं रहेंगे पाएँगे। पढ़ने-लिखने में भी विद्यार्थियों का मन नहीं लगेगा। नए कार्य का प्रारंभ न करने का साहस आज न कीजिएगा। प्रतिस्पर्धियों पर आप विजयी बनेंगे। स्वजनों के साथ भेंट करने से मन आनंदित हो जाएगा। 
4. कर्क- भावनाओं पर काबू रखें। छोटे प्रवास या पर्यटन की संभावना है। आज के दिन आपका स्वास्थय अच्छा रहेगा और मन प्रफुल्लित रहेगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से मन भ्रष्ट न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। धन का खर्च अधिक होगा।
5. सिंह- आज कोई आवश्यक निर्णय न लें। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। वाणी पर संयम रखें। सम्बंधियों के साथ मनमुटाव के प्रसंग बनेंगे। मध्याहन के बाद मित्रों और परिजनों के साथ हुई भेंट से मन प्रसन्न होगा।
6. कन्या- आज का आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से सुख शांति रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। मध्याहन के बाद आप के मन की स्थिति द्विधापूर्ण रहेगी। इससे आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में बाधा होगी। आज वाणी पर संयम रखें। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में निर्णय लेते समय सावधानी बरतें। धनहानि के साथ-साथ मानहानि भी होने की संभावना है।
7. तुला-  आज पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ प्रेमपूर्ण वर्तन रहेगा। घर की साज-सजावट में परिवर्तन से मानसिक स्वस्थता में वृद्धि होगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों की ओर से आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक आयोजन निष्ठापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मानसिक रुप से शांति का अनुभव होगा। संतानों की ओर से सुख मिलेगा।
8. वृश्चिक- आप के लिए भाग्यवृद्धि का दिन है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धार्मिक प्रवास होने की संभावना है। धन लाभ की संभावना है। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। आप का प्रत्येक कार्य सफल होने के साथ-साथ पूर्ण भी होगा। माता से सम्बंध अच्छा रहेगा। मान-सन्मान प्राप्त होगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण रहेगा।
9. धनु- आज सुबह के समय आप का शारीरिक स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। गलत विचार आप के मन की स्वस्थता पर नकारात्मक असर करेंगे, इसलिए वैचारिक स्तर पर संयम रखना आवश्यक है। आर्थिक रूप से तंगी का अनुभव करेंगे। मध्याहन के बाद आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थता से प्रफुल्लित हो जाएँगे। आकस्मिक धनप्राप्ति का योग है। व्यावसायिकों को व्यवसाय से लाभ होगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। प्रवास का योग है।
10. मकर- आज के दिन परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक प्रवास या पर्यटन की संभावना है। आज मन व्यग्रता का अनुभव करेगा। अधिक खर्च होने से धन की तंगी रहेगी। सरकारी कार्यों में विघ्न आएँगे। अनैतिक कार्यों से बचें।
11. कुंभ- आज आपका दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। पारिवारिक जीवन में भी आनंद रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता प्राप्त होगी। आनंद-प्रमोद के साथ वाहनसुख प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आप को कीर्ति प्राप्त होगी। नए वस्त्र और आभूषणों के पीछे धन का व्यय होगा। छोटे से प्रवास या पर्यटन की संभावना है।
12. मीन- आज के दिन किसी भी व्यक्ति के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद न करें। नए कार्य का प्रारंभ न करिएगा। मध्याहन के बाद स्थिति में आकस्मिक सुधार दिखेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थता का अनुभव करेंगे। प्रतिस्पर्धीयों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours