1. मेष राश‍िफल / Aries Horoscope Today : भाग्य में वृद्धि होगी। सफलता के नए सोपान गढ़ेंगे। आपका आज का दिन बहुत सफल रहेगा।  बीटेक और मेडिकल के छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। किसी पुराने मित्र के आगमन से खुश रहेंगे। धन के व्यय होने की संभावना रहेगी। आईटी और बैंकिंग  में जॉब करने वालों को आज संघर्ष करना होगा। राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोग सफल रहेंगे। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। लव लाइफ में भी किसी समस्या  का सामना करना पड़ सकता है। भूरा और लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य से कष्ट संभव है। श्री बजरंग बाण का पाठ करें।
2. वृष राश‍िफल / Tauras Horoscope Today : धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा। आज आपके कार्यों की सराहना होगी। धन के निवेश की व्यवस्था बनेगी। मीडिया और बैंकिंग की सर्विस करने वाले संघर्ष के बाद ही सफल रहेंगे। बीटेक और एमबीबीएस के स्टूडेंट्स अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। आईटी और मार्केटिंग फील्ड के जातक आशातीत सफलता की प्राप्ति करेंगे। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। नेत्र विकार से कष्ट संभव रहेगा। हरा रंग शुभ है। गो माता को आटा और गुड़ खिलाएं। श्री हनुमान जी के मंदिर में कपूर जलाएं।
3. मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today : व्यस्त दिनचर्या में भी रचनात्मक कार्य करते रहेंगे। राजनीति से जुड़े जातकों को सफलता की प्राप्ति होगी। कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। छात्र सफल रहेंगे। प्रशासन और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े अधिकारी सफल रहेंगे। लव लाइफ में थोड़ी टेंशन रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। हरा और नीला रंग समृद्धि कारक है। रोग वृद्धि की संभावनाएं रहेंगी। गाय को पालक या हरा चारा खिलाना पुण्य दायी है। श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
4. कर्क राश‍िफल /  Cancer Horoscope Today : आप अपने उद्देश्य पर एकाग्र और समर्पित रहेंगे। आफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि और आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति होगी। बैंकिंग और आईटी के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन सफल रहेगा लेकिन संघर्ष कारक है। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य से बहुत सुख नहीं मिलेगा। सांस और कफ के रोग से समस्या रहेगी। सफेद और नारंगी रंग शुभ है। भाग्य वृद्धि के लिए अन्न का दान करें। शिव मंदिर जाना श्रेयस्‍कर रहेगा।
5. सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today : व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। मीडिया और आईटी फील्ड में आपके कार्यों से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी रिश्तेदार के आगमन से खुश रहेंगे। लव लाइफ अच्छी नहीं  रहेगी। श्री कृष्ण मंदिर जाकर दर्शन करें। बहते जल में गुड़ प्रवाहित करें। आज का शुभ रंग है नारंगी और सफेद। वैवाहिक जीवन सुखमय  रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करें। भगवान भास्कर को प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त करें।
6. कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today : छात्रों को अध्ययन में रुचि से मन प्रसन्न रहेगा तथा सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी और टीचिंग तथा लॉ फील्ड के जातक अपने काम में उन्नति करेंगे। प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं खत्म होंगी। धन के आगमन के रास्ते बनेंगे। जीवन साथी द्वारा दिया उपहार आपको प्यार से भर देगा। आज आपकी लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। आज धन के व्यय को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। मधुमेह तथा बीपी से परेशानी हो सकती है। हरा रंग शुभ है। श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
7. तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today : कई दिनों से रुका कार्य पूर्णता की तरफ अग्रसर हो सकता है। आईटी, टीचिंग और बैंकिंग में  कार्य करने वाले जातकों को अपने कार्यों में संघर्ष करना होगा। धन का व्यय होगा। छात्र अपनी प्रगति से खुश रहेंगे। मित्रों संग खूबसूरत यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य सुख में परेशानी हो सकती है। हरा रंग शुभ है। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।
8. वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today : बीटेक, मीडिया और एमबीए के छात्र अपने करियर को आज नया मोड़ देंगे। आज ऑफिस के कार्यों में रुचि लेंगे। धन का व्यय कुछ ज्यादा हो सकता है। लव लाइफ अच्छी नहीं रहेगी। श्री कृष्ण उपासना करें। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को महत्व और समय दें। संतान की सफलता से प्रसन्न रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी। लाल रंग शुभ है। गेहूं का दान करें। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
9. धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today : जॉब में संघर्ष करना होगा। विवादों से बचने का प्रयास करें। इंजीनियरिंग और मेडिकल के छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। स्टूडेंट्स अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। आईटी, मार्केटिंग और मीडिया फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे जिसका उनको लाभ लेना चाहिए। शिक्षा में प्रगति होगी। लव लाइफ शानदार रहेगी। प्यार में रोमांटिक भाव आपको प्रसन्न करेगा। नारंगी रंग शुभ है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें।  
10. मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today : किसी निर्णय को लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। आपकी मेहनत और काम के प्रति लगन सफलता दिलाएगी। राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन सफलता का है। मार्केटिंग, लॉ और आईटी फील्ड के जातक अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। बीटेक और एमबीए के छात्र सफल रहेंगे। लव पार्टनर को शिकायत का अवसर नहीं देंगे। नीला रंग शुभ है। हेल्थ बहुत अच्छी रहेगी। गरीबों में काले वस्त्र का दान करें। श्री हनुमान जी के मंदिर में कपूर जलाएं।
11. कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today : धन का व्यय कुछ ज्यादा ही हो सकता है। आईटी और बैंकिंग फील्ड के लोगों के लिए जॉब चेंज के अवसर बन सकते हैं। लॉ, मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारी सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। लव लाइफ सुखी रहेगी। विवाह की बात चलेगी। श्री कृष्ण मंदिर में पीत वस्त्र का दान करें। हरा शुभ रंग है। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहना चाहिए। गरीबों में भोजन का वितरण करें। माता दुर्गा मन्दिर में लौंग चढ़ाएं।
12. मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today : बीटेक और मेडिकल  के छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी, बैंकिंग और टीचिंग  से जुड़े जातक सफल रहेंगे। विवाह की बात रखने का शानदार समय है। जिसको चाहते हैं, उससे दिल की बात कह दें। बढ़ते शुगर से परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पीला और सफेद रंग भाग्यवृद्धि कारक है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। धनिये को हरे रंग में रंगकर बहते जल में प्रवाहित करने से कार्य बाधाएं समाप्त होती हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours