1. मेष राश‍िफल / Aries Horoscope Today : आज का दिन बहुत शुभ फल प्रदान करने वाला है। आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। धन का व्यय आज कुछ ज्यादा ही हो सकता है। सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। जॉब में विवादों से बचने का प्रयास करें। व्यापार में सफलता और उन्नति की संभावना रहेगी। वैवाहिक जीवन में तनाव आ सकता है। आईटी और बैंकिंग फील्ड के लोग सफल रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। सांस के रोग और मधुमेह से परेशानी हो सकती है। लाल और सफेद रंग शुभ है। भगवान शिव जी का ध्यान करते रहें।
2. वृष राश‍िफल / Tauras Horoscope Today : आईटी और बैंकिंग के जातक प्रोन्नति की दिशा में बढ़ेंगे। एमबीए और बीटेक के छात्र अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर बहस से बचें। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज धन का व्यय हो सकता है। जीवन साथी का आपके कार्य में सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। लव लाइफ में तनाव हो सकता है। छोटी बातों को इगो मत बनाएं।  नीला रंग शुभ है। उदर विकार और बीपी से कष्ट मिल सकता है। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें।
3. मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today : भाई के सहयोग से कोई बड़ा कार्य सिद्ध कर लेंगे। आज का दिन खुशियों भरा है। किसी को धन उधार देने के प्रति सचेत रहें। विवाद टालने का प्रयत्न करें। धन आगमन की संभावना रहेगी। एमबीए और मेडिकल के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। मन हर्षित रहेगा। आज प्यार के लिए समय निकाल ही लेंगे। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी।  स्किन और एलर्जी के रोग की संभावना रहेगी। भूरा और हरा रंग शुभ है। गाय को हरा चारा खिलाएं।
4. कर्क राश‍िफल /  Cancer Horoscope Today : मन की एकाग्रता को बनाये रखें। आज आप धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आईटी और बैंकिंग के लोगों का आज का दिन सफल रहेगा। मेडिकल और बीटेक के छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। पत्रकारिता और वकालत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं। प्यार में आज इजहार का समय है। मन की बात जुबां पर लाने का वक्त है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर नहीं  रहेगा। शिव उपासना करें। सफेद रंग शुभ है। गरीबों में सफेद वस्त्र का दान करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें।
5. सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today : एमबीए और लॉ के स्टूडेंट्स अपने परफार्मेंस से प्रसन्न रहेंगे। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। मीडिया और आईटी फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्रेम में लव पार्टनर के साथ कहीं सुंदर प्राकृतिक सौंदर्य का आनन्द उठाएंगे। आपका प्यार भरा रोमांटिक अंदाज दाम्पत्य जीवन को नवतरंग से भर देगा।  लाल रंग शुभ है। मधुमेह के रोगी सावधानी बरतें। गायत्री मंत्र का जप करें। गुड़ का दान करें।
6. कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today : मध्यस्थता की भूमिका निभानी होगी। ससुराल पक्ष से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन हर्षित रहेगा। किसी पुराने रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। अपने ऑफ‍िस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।  उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। सिविल सेवा की तैयारी करने वाले छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। आईटी, बैंकिंग और मीडिया फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही कार्य पूर्ण कर पाएंगे। जॉब में प्रोन्नति के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। दाम्पत्य जीवन में उपहार आपको प्यार से भर देगा। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में बाधाएं आती रहेंगी। नाक, कान या गले के रोग से कष्ट होगा। हरे वस्त्र का दान करें। श्री विष्णु जी का ध्यान करते रहें।
7. तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today : व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आज का दिन बहुत व्यस्तता का है। ऑफिस संबंधी कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। आईटी, मीडिया और मार्केटिंग फील्ड में कार्य करने वाले युवा आज अपने मेहनत पूर्ण कार्य से अपने बॉस का मन मोह लेंगे। एमबीए और बीटेक के फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स प्लेसमेंट का आनंद उठाएंगे। लव लाइफ में समय की कमी आज आपको परेशान कर सकती है। दाम्पत्य जीवनमें खुशहाली रहेगी। नेत्र से कष्ट संभव। हरा रंग समृद्धि कारक है। किसी गरीब अंधे व्यक्ति को अन्न का दान करें।
8. वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today : आपका आत्मबल आज आपकी बहुत सहायता करेगा। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में  सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। प्रशासनिक सेवा से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। आपके विरोधी परास्त होंगे। मित्रों संग घूमने और बाहर स्वादिष्ट भोजन  का आनन्द  उठाएंगे। प्रेम भरा  दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। लव लाइफ में सुहाने सफर और स्वादिष्ट भोजन का एक अलग आनन्द है। आज धन के व्यय से परेशान रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। शुगर के रोगी सावधानी बरतें। नारंगी रंग प्रगतिकारक है। किसी गरीब व्यक्ति को लाल वस्त्र का दान करें। 
9. धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today : छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। अत्यंन्त व्यस्तता के बावजूद एक विशेष पारिवारिक जिम्मेदारी के लिए समय निकाल लेंगे। बहुत दिनों से रुके कार्य के पूर्ण होने से मन हर्षित रहेगा। मास कॉम और एमबीए फील्ड के छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आईटी, मीडिया तथा बैंकिंग के जातक आज अपने कार्यों से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न रखेंगे। प्रेम में  समय निकालना आज थोड़ा मुश्किल है। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। पीला रंग शुभ है। मधुमेह से परेशानी रहेगी। बहते जल में तांबे की कोई छोटी वस्तु प्रवाहित करें।
10. मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today : आज का दिन ऊहापोह का है। निर्णय लेने में दिक्कत होगी। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। आईटी और मीडिया के जॉब में संघर्ष है। आज ऑफिस सम्बन्धी कार्य बड़ी मेहनत के बाद पूर्ण होंगे। वाणी में संयम रखें। किसी विवाद से दूर रहने का समय है। मार्केटिंग और बैंकिंग के लोगों को आज ऑफिस वर्क में सफलता मिलेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। प्रेम में वादा निभाने पर कायम रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य बेहतर नहीं रहेगा। तिल का दान करें। 
11. कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today : प्रशासनिक अधिकारियों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। धन की प्राप्ति की संभावना रहेगी। आईटी, वित्तीय प्रबंधन और पत्रकारिता से जुड़े जातक अपनी मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न करेंगे।  तकनीकी और विधि के छात्र मेहनत करेंगे और सफलता की प्राप्ति करेंगे। छात्र धैर्य बनाये रखें। प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। बीटेक और एमबीए वालों को अधिक परिश्रम करना होगा। लव लाइफ में खूब मौज मस्ती होगी। डिनर बाहर होगा। जीवन साथी द्वारा बनाया गया स्वादिष्ट भोजन आपके दाम्पत्य जीवन को आनंद देंगी। आसमानी और नीला आज का आपका शुभ रंग है।
12. मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today : आईटी और मीडिया में जॉब के लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। लॉ, एमबीए  और इंजीनियरिंग के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सेल्स और मार्केटिंग के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे। मधुमेह से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। आज धन का आगमन कई स्रोतों से होगा। लव में सफलता मिलेगी। अपने लव पार्टनर को आज पर्याप्त समय देंगे। जीवन साथी के खराब स्वास्थ्य से चिंतित रहेंगे। सांस के रोगी सावधानी बरतें। पीला और सफेद रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तक का दान करें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours