1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय में संघर्ष का है। किसी रुके सरकारी कार्य को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। वाद विवाद से मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। उदर विकार की स्थिति परेशान कर सकती है। सफेद रंग शुभ है। चावल का दान करें।
2. वृष राशिफल/Tauras HoroscopeToday: व्यवसाय में संघर्ष है लेकिन अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। नीला रंग शुभ है। किसी गरीब व्यक्ति को अन्न दान करें। कन्या व मिथुन राशि का सहयोग लें।
3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जीवन को आध्यात्मिक दिशा देंगे। जॉब में परिवर्तन की योजना बनाएंगे। आपका मन संतान की प्रगति से प्रसन्न रहेगा। घर के ही मंदिर में माता दुर्गा जी का दर्शन करें व उनको नारियल व लौंग अर्पित करें। हरा रंग शुभ है।
4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। घर में नूतन कार्य आरंभ होंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा हो सकती है। आर्थिक सुख से प्रसन्न रहेंगे। शिव जी के मंदिर जाना श्रेयष्कर है। मीन व सिंह राशि के व्यक्ति हेल्प करेंगे।
5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य व चन्द्र गोचर के कारण छात्रों को भविष्य में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग किसी बड़े निर्णय लेने के प्रति सतर्क रहें। आज का दिन घर के कार्यों में संलग्नता का है। भगवान  सूर्य व पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी रंग शुभ है।
6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज विवाद मत करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में परेशानी है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। तुला व वृष राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। श्री विष्णु जी की पूजा करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है।
7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: व्यवसाय में संघर्ष के बाद नए डील व सुंदर अवसरों की प्राप्ति होगी। परिवार में विवाद की स्थिति आ सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है। कन्या व तुला राशि के मित्रों का सहयोग लें। गाय को पालक खिलाएं।
8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: व्यवसाय में अपने कार्यों को विस्तार देंगे। जॉब परिवर्तन में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी व पीला रंग शुभ है। अन्न दान करें। जमीन या मकान खरीदने का मन बन सकता है। मंगल व चंद्र गोचर मानसिक कष्ट देगा।
9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज किसी विशेष कार्य को पूर्ण करने में संघर्ष करना होगा। व्यवसाय में बहुत संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। भविष्य में जॉब परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी। पीला रंग शुभ है। पिता सहयोग करेंगे।
10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: भविष्य में  जॉब में प्रोमोशन करने के आज के प्रयास में सफल रहेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग  संघर्ष के बाद सफल रहेंगे। छात्र अध्ययन को नई दिशा देंगे। श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। नीला रंग शुभ है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।
11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मकर व तुला राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। किसी नए बिजनेस की प्लानिंग सफल रहेगी। हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। माता का आशीर्वाद लें।
12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज आध्यात्मिक उन्नति है। आज व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। धन का व्यय होगा। छात्र सफल रहेंगे। कर्क व धनु राशि के जातक आपका साथ देंगे। पीला रंग शुभ है।  अन्न दान करें। श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours