1.मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज मंगल शनि के साथ व चन्द्र गोचर व्यवसाय में वृद्धि करेंगे। जॉब को लेकर निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। व्यवसाय में सफल रहेंगे। शिक्षा में संघर्ष रहेगा। लाल रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें।
2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: चन्द्र व गुरु के साथ शुक्र भी प्रतिकूल है। आपको आज व्यवसाय में एक नया चैलेंज मिलेगा। क्रोध से बचना होगा। घर पर ही धार्मिक अनुष्ठान करें। हरा रंग शुभ है। नए व्यवसाय से लाभ मिलेगा। कर्क व मकर राशि से लाभ मिल सकता है।
3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: चन्द्र व बुध गोचर के कारण आज व्यवसाय को नई दिशा देंगे। नई  बिजनेस पार्टनरशिप सफल हो सकती है। सफेद रंग शुभ है। आज क्रोध से बचें। घर पर ही हनुमान जी की पूजा करें। वस्त्र दान करें।
4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज आपकी राशि पर चन्द्र व शुक्र के प्रभाव को लेकर तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता प्राप्त होगी। आज घर पर ही धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। भाई का सहयोग प्राप्त होगा। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। लाल रंग शुभ है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: मेष के सूर्य का आपकी राशि पर पंचम गोचर है। चन्द्र गोचर के कारण आज जॉब में उन्नति से खुश रहेंगे। जॉब में कर्क व मेष राशि की सहायता से कार्य बनेंगे। भगवान सूर्य का आशीर्वाद लें। सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य से खुश रहेंगे।
6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: चन्द्र का चतुर्थ गोचर आज सफल करेगा। घर पर ही धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य से खुश रहेंगे। मेष राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। नीला रंग शुभ है। अन्न का दान करें।
7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: शुक्र गोचर व चन्द्र के करण व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा रंग शुभ है। सिंह व तुला राशि आज के लिए लाभप्रद है। जॉब में संघर्ष रहेगा। चावल दान करें। घर पर ही विष्णु जी की पूजा करें।
8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल के 11वें व आज के चन्द्र गोचर के कारणों से आज धन का अनायास व्यय ना करें। कुछ रचनात्मक कार्य करते रहें। अपनी सोच को नया आयाम देंगे। पीला रंग शुभ है। गेहूं दान करें। रिश्तों में तनाव संभव है। विष्णु जी की पूजा करें।
9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज मकर का गुरु व मिथुन का चन्द्रमा का गोचर के कारण जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय को लेकर परेशान रहेंगे। धन का व्यय होगा। आज डिप्रेशन से बचें। लाल रंग शुभ है।
10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि की मकर में स्थिति से यह राशि साढ़े साती के प्रभाव में है व आज के चन्द्र गोचर से जॉब में सफल रहेंगे। अपने व्यावसायिक सोच को नई सकारात्मक दिशा देंगे। नीला रंग शुभ है।
11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: व्यवसाय में संघर्ष है। स्वास्थ्य में सुधार से सुख मिलेगा। हरा रंग शुभ है। हनुमान बाहुक का पाठ करें। तुला व मकर राशि से लाभ मिल सकता है। उड़द का दान करें।
12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: जॉब को लेकर आज किसी से कोई विवाद ना करें। किसी रुके कार्य को पूर्ण करेंगे। घर से ही अपने व्यवसाय को नई दिशा देंगे। सफेद रंग शुभ है। सूर्य उपासना करें। श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। व्यवसाय में सफल रहेंगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours