1.मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: इस राशि के जातक बहुत अच्छे प्रशासक व वक्ता होते हैं। आज जॉब सम्बंधित कई महत्वपूर्ण कार्य घर से ही सम्पन्न होंगे। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य से थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद रंग शुभ है।
2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन घर पर ही व्यवसाय सम्बंधित कार्यों में व्यस्तता का है। अभी जॉब में संघर्ष  है।धन का आगमन हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। मिथुन व कन्या मित्र राशियां हैं जो आज लाभ प्रदान करेंगी। नीला रंग शुभ है। चावल का दान करें।
3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज जॉब के तनाव से बचें। बेवजह के विवाद से दूर रहें। आय प्राप्ति में वृद्धि होगी। जाँब में परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। छात्र सफल रहेंगे। आर्थिक उन्नति की तरफ बढ़ सकते हैं। आसमानी  रंग शुभ है।
4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today:  घर पर ही धार्मिक अनुष्ठान करते रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। धन का व्यय होगा। मकर व मीन राशि का सहयोग ले सकते हैं। आज सुंदरकांड का पाठ करें।
5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय में लाभ हो सकता है तथा नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल  रंग शुभ है। मेष व कर्क आपकी मित्र राशियाँ है। जाँब में उन्नति की तरफ बढ़ेंगे। राजनीतिज्ञों को कठिनाई होगी। गुड़ का दान करें।
6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  स्वास्थ्य में सुधार होगा। घर पर ही गणेश जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है। मीन व धनु राशि से लाभ सम्भव है। जाँब में संघर्ष करना होगा। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें।
7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज जॉब के कारण तनाव मत लें। किसी से ज्यादा सलाह मत लें। ज्यादा नकारात्मक विचारों से परेशानी हो सकती है। श्री सूक्त का पाठ करें। कोई रुका कार्य बनेगा। नीला रंग शुभ है। वृष व मकर राशि का सहयोग लें।
8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: जॉब में संघर्ष है। मंगल व चंद्र गोचर व्यवसाय में लाभान्वित करेगा। आज आप गणेश जी की पूजा करें। मेष व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला रंग शुभ है। अन्न दान करें।
9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज जॉब सम्बंधित किसी विशेष प्रोजेक्ट पर संघर्ष के बाद ही सफलता की प्राप्ति होगी। धन के आगमन के संकेत हैं। लाल रंग शुभ है। कर्क व सिंह राशि आपकी मित्र राशियां हैं जो आज आपको लाभ प्रदान कर सकती हैं। चने की दाल का दान करें।
10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: बिजनेस सम्बंधित कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। मेष एवं वृश्चिक राशि के जातक से लाभ मिलेगा। नीला रंग शुभ है। शनि व मंगल की इस राशि में उपस्थिति व चंद्र गोचर आर्थिक प्रगति के लिए बेहतर है। तिल का दान करें।
11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज आप जॉब परिवर्तन में सफल रहेंगे। व्यवसाय में संघर्ष करेंगे। पिता जी का आशीर्वाद लें। सफेद रंग शुभ है। मिथुन राशि का सहयोग लें। अन्न दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। आज किसी से विवाद मत करें। पीला रंग शुभ है। सिंह राशि के लोगों से लाभ मिलेगा। चने की दाल का दान करें। पिता व गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours