नई दिल्ली. देश भर में कोरोना वायरस के कुल मामलों की 81,970 संख्या हो गई है. वहीं अब एक्टिव 51401 केस हैं. शुक्रवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MOHFW) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश भर में कोरोना के चलते कुल 2649 मौतें हो चुकी हैं. वहीं 27919 लोग ठीक हुए. इसके साथ ही 1 मरीज ठीक होने से पहले विदेश चला गया. कुल मरीजों में 111 लोग विदेशी हैं. शुक्रवार को जारी आंकड़े के अनुसार 24 घन्टे में 3967 नए मामले आए और 100 मौत हुई.

अब तक अंडमान-निकोबार में 33, आंध्र प्रदेश में 2205 अरुणाचल प्रदेश में 1 , असम 87, बिहार 994, चंडीगढ़ 191, छत्तीसगढ़ 60, दादर -नगर हवेली 1, दिल्ली 8470, गोवा 14, गुजरात 9591, हरियाणा 818, जम्मू-कश्मीर 983, झारखंड 197, कर्नाटक 987, केरल 560, लद्दाख 43, मध्य प्रदेश 4426, महाराष्ट्र में 27524, मणिपुर 3, मेघालय 13, मिजोरम 1, ओडिशा 611, पुड्डुचेरी 13, पंजाब 1935, राजस्थान 4534, तमिलनाडु 9674, उत्तराखंड 78, उत्तर प्रदेश 3902 और पश्चिम बंगाल में 2377,त्रिपुरा156, तेलंगाना 1414 और हिमाचल प्रदेश में 59 मामले सामने आए हैं.

वहीं देश भर में ठीक होने वाले मरीजों में अंडमान-निकोबार में 33, आंध्र प्रदेश में 1192, अरुणाचल प्रदेश में 1 , असम 39, बिहार 411, चंडीगढ़ 37, छत्तीसगढ़ 56, दिल्ली 3045, गोवा 7, गुजरात 3753, हरियाणा 439, जम्मू-कश्मीर 485, झारखंड 87, कर्नाटक 460, केरल 491, लद्दाख 22, मध्य प्रदेश 2171, महाराष्ट्र में 6059, मणिपुर 2, मेघालय 11, ओडिशा 158 , पुड्डुचेरी 9, पंजाब 223, राजस्थान 2580, तमिलनाडु 2240, उत्तराखंड 50, उत्तर प्रदेश 2072, पश्चिम बंगाल में 768, तेलंगाना 950, त्रिपुरा 29 और हिमाचल प्रदेश के 39 मामले शामिल हैं.

इसके साथ ही  मृतक मरीजों की संख्या  आंध्र प्रदेश में 48, असम 2, बिहार 7, चंडीगढ़ 3,  दिल्ली 115 , गुजरात 586, हरियाणा 11, जम्मू-कश्मीर 11, झारखंड 3, कर्नाटक 35, केरल 4, मध्य प्रदेश 237, महाराष्ट्र में 1019, मेघालय 1, ओडिशा 3, पुड्डुचेरी में 1,  पंजाब 32, राजस्थान 125, तमिलनाडु 66, उत्तराखंड 1, उत्तर प्रदेश 88 ,पश्चिम बंगाल में 215, तेलंगाना 34,  और हिमाचल प्रदेश में 2 है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours