1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज आपको जॉब में लाभ होना चाहिए। व्यवसाय को एक नयी दिशा देने में सफलता प्राप्त होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा लेकिन उदर विकार की संभावना रहेगी। पीला रंग शुभ है।
2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: सूर्य व शुक्र इसी राशि में हैं। चन्द्र गोचर के कारण आज किसी से जाँब सम्बन्धित विवाद में मत पड़ें। आर्थिक उन्नति होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हरा रंग शुभ है। आध्यात्मिक मार्ग पर अग्रसित होंगे।
3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:  व्यवसाय को विस्तार देंगे। राहु व बुध इसी राशि में हैं। चन्द्रमा भी उन्नति देगा। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए लेकिन स्किन प्रॉब्लम से परेशान हो सकते हैं। नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में कई दिनों से रुके कार्य पूर्ण होंगे। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति करेंगे। सफेद रंग शुभ है। अन्न दान करें।

        

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आज जॉब में विवादास्पद बातों से दूर रहें। आज व्यवसाय में किसी नयी कार्य योजना पर अपने आपको समर्पित करेंगे। पीला रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

        

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज बुध व चन्द्र गोचर के कारण कोई  रुका कार्य बन सकता है। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। व्यवसाय में तुला व मेष राशि के जातक से कोई नया कांट्रेक्ट मिल सकता है।

        

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: जॉब में प्रगति है लेकिन जॉब में चेंज के निर्णय को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी। आप एक तार्किक व्यक्ति हैं। पिता के सहयोग से कोई विशेष रुका सरकारी  कार्य पूर्ण होगा। हरा रंग शुभ है।

        

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्रमा कई महत्त्वपूर्ण कार्यों में सफलता दिलवा सकते हैं। पीला रंग शुभ है। जॉब को लेकर कोई सुखद परिणाम मिल सकता है। गाय को गुड़ खिलाएं।

       

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। जॉब के लिए उन्नति का समय है। आज धन का आगमन होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। लाल रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करें।
10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: जॉब को लेकर किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में प्रगति है व धन प्राप्ति की भी संभावना है। नीला रंग शुभ है। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। हनुमानबाहुक व बजरंगबाण का पाठ करें।
        

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today:  आज परिवार सम्बन्धी किसी निर्णय में असमंजस बना रहेगा। हनुमान जी की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। जॉब में प्रगति रहेगी।

        

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: गुरु व चन्द्र गोचर आज सफलता देंगे। व्यवसाय से खुश रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग व प्रोत्साहन मिलेगा। अन्न दान करें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours