1. मेष राशिफल-

आज दोपहर 01 बजे के बाद चन्द्रमा व राशि स्वामी मंगल गोचर विकास के लिए अनुकूल है। आज शिक्षा में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 

आज दोपहर 01 बजे के बाद किसी संत के प्रभाव से अपने धार्मिक सोच को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। हरा रंग शुभ है। शुक्र के द्रव्यों चावल व दही का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल- 

दोपहर 01 बजे के बाद चन्द्रमा का सिंह व सूर्य का तुला गोचर व्यवसाय के लिए मंगलमय है। जॉब में प्रमोशन की योजना बना सकते हैं। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य में तेज सुधार दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 

चन्द्रमा का इस राशि में गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। लाल रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। पारिवारिक सुख में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल-

दोपहर 01 बजे के बाद चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे। पॉलिटिक्स में सूर्य के तृतीय व चन्द्रमा के इसी राशि में गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 

बुध इस राशि में शुभ हैं। शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का द्वादश व गुरु का मकर गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में लाभ देगा। उड़द का दान करें। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल-

शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में तनाव संभावित है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों काले वस्त्र व तिल का दान करें।

9. धनु राशिफल-  

दोपहर 01 के बाद चन्द्रमा का नवम तथा गुरु का द्वितीय गोचर अति अनुकूल है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। लाल रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।

10. मकर राशिफल-

दोपहर 01 बजे के बाद चन्द्रमा के सिंह व गुरु शनि के इसी राशि में होने से शुभ परिणाम देंगे। बुध व चन्द्रमा जॉब में लाभ की स्थिति देंगे। रियल स्टेट से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल-

सूर्य का तुला गोचर शुभ फल देगा। शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन छात्रों के लिए सुखद रहेगा। आसमानी रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल-

दोपहर 01 बजे के बाद चन्द्रमा का खष्ठम गोचर परिवार में विवाद दे सकता है। गुरु व चन्द्रमा बहुत ही शुभ है। कन्या राशि का बुध व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। पीला रंग शुभ है। कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। गुड़ का दान करें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours