1. मेष राशिफल- 

आज शनि व गुरु का दशम गोचर विकास के लिये अनुकूल है। आज परिवार में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 

राशि स्वामी शुक्र व बुध खष्ठम है। स्वास्थ्य सुख को विस्तार देंगे। मकान खरीदने का प्लान बनेगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। शुक्र के द्रव्यों चावल व दही का दान करें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।

3. मिथुन राशिफल-

चन्द्रमा का सिंह व बुध शुक्र का तुला गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। आर्थिक स्थिति में तेज सुधार दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 

सूर्य का तृतीय व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। जॉब में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल- 

पॉलिटिक्स में सूर्य के द्वितीय व चन्द्रमा के इसी राशि में गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज यात्रा के  प्रति सतर्क रहें।लाल व सफेद रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 

व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का द्वादश व गुरु शनि का पँचम गोचर पॉलिटिक्स में लाभ देगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल- 

जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में तनाव संभावित है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

व्यवसाय में लाभ है। किसी सरकारी कार्य  में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व हरा रंग शुभ है। चन्द्रमा के द्रव्यों चावल व शक्कर का दान करें।

9. धनु राशिफल- 

आज चन्द्रमा का नवम तथा गुरु शनि का द्वितीय गोचर अति अनुकूल है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। किसी प्रिय मित्र का आगमन होगा। पीला व लाल रंग शुभ है। पॉलिटीशियन लाभान्वित होंगे।

10. मकर राशिफल- 

चन्द्रमा के सिंह व इसी राशि में गोचर रत शनि गुरु शुभ परिणाम देंगे। दशम बुध जॉब में लाभ की स्थिति देंगे। बैंकिंग से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व बैगनी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 

चन्द्रमा का सप्तम गोचर व गुरु शनि का मकर राशि में होना संतुलित फल देगा। बुध बैंकिंग जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन छात्रों के लिए सुखद रहेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल-

गुरु व शनि  एकादश तथा शुक्र अष्टम गोचर रत है। चन्द्रमा का खष्ठम गोचर रोग दे सकता है। कन्या राशि का गुरु जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गेंहू व गुड़ का दान करें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours