मुंबई: फिल्म निर्माता महेश भट्ट तथा सोनी राजदान की बेटी एक्ट्रेस अालिया भट्ट 1999 में बाल कलाकार के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में आई थी, जिन्होंने 2012 में करण जौहर के रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'स्टूडैंट अॉफ द ईयर' में पहली बार लीड रोल निभाया था। ज्योतिषी संजय चौधरी के अनुसार अालिया का जन्म 15 मार्च 1993 को मुंबई में हुआ था। जैमिनी ज्योतिष पद्धति के अनुसार उनकी कुंडली में चंद्रमा आत्मकारक ग्रह है, जो महाराज योग का निर्माण कर रहा है। 

आलिया भट्ट को वृश्चिक की चर दशा मार्च 2103 में 6 वर्षों के लिए शुरु हुई थी। उसका स्वामी आमत्यकारक ग्रह शुक्र से दृष्ट है। इस दशा अवधि के दौरान आलिया को लगातार सफलता मिलती गई। 2014 में ही आलिया की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म हम्टी शर्मा की दुल्हनिया, 2017 में बद्री नाथ की दुल्हनिया आई। इस तरह आलिया को 2014-15  में आमत्यकारक चंद्रमा की उपदशा लगी जिस दौरान उनका अभिनय निखर कर सामने आया।
उन्हें सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस का फिल्म फेयर क्रिटिक्स का अवॉर्ड भी मिला। इस समय आलिया को मार्च 2018 से धनु की उपदशा चल रही हैं जिसका स्वामी बृहस्पति विवाह का कारक ग्रह है, बृहस्पति को उच्च राशि के शुक्र की दृष्टि का लाभ भी मिल रहा है जिस कारण इस वर्ष के अंत तक आलिया के विवाह बंधन में बंधने के आसार है। 
जैमिनी दशा के अनुसार तुला की अगली दशा मार्च 2019 में 5 वर्षों के लिए शुरु होगी। इस समय अवधि के दौरान आलिया फिल्म इंडस्ट्री में नई ऊचाइंयों को छुएगी। शुक्र उनकी कुंडली में आमत्यकारक ग्रह बनकर बैठा हुआ है, इस लिए तुला का स्वामी शुक्र का जब समय शुरु होगा तो वह आलिया को अभिनय के क्षेत्र में बुलेदियों में ले जाएगा। 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours