(ज्योतिषाचार्य,पंडित संजय महर्षि बगड़)
आज दिनांक 04 सितम्बर 2018 मंगलवार | भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि 17/23 बजे तक रहेगी फिर दशमी तिथि शुरू होगी | मर्गशिरा नक्षत्र शाम 18/52 बजे तक रहेगा | चंद्रमा वृषभ राशी में सुबह 07/31 बजे तक रहेगा | आज का राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04/30 बजे तक रहेगा |
मेष- आपके लिए समय अब सुधार पर आ रहा है | कोई व्यापारिक मीटिंग करना चाहे तो आज कर सकते है | भाई बहनों का सहयोग मिलेगा | भले ही थोडा इधर उधर घूमना ज्यादा पड़े लेकिन यतिवाणी के अनुसार लाभ आज पूरा मिलेगा | दूर दराज से सम्पर्क और सन्देश की प्राप्ति होगी |
वृषभ- आपके लिए आज का दिन थोडा सा अस्त व्यस्त जैसा रहेगा | जो काम करने की आप सोच रहे है उसमे अगर इन्वेस्ट या पैसा रोकने जैसी कोई बात हो तो आप ऐसा न करे | यतिवाणी के अनुसार आज घरेलु खर्च करने से सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी | चिंता का सामना करना होगा |
मिथुन- आपके लिए अब समय में सुधार हो रहा है | निकट के साथी या आस पास के लोग आपके कार्यो से खुश होगे और लाभंविंत भी होगे | रोजगार की अनुकूलता के चलते मन में ख़ुशी और उमंग बना रहेगा | यतिवाणी के अनुसार आज इच्छित व्यक्ति आपसे मिलेगा जरुर |
कर्क- आपके लिए आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा ऐसा ग्रहों की चाल का ही इशारा मिल रहा है | अपने लोगो से दिल दुखने वाली नोकझोक होने का भय है | यतिवाणी के अनुसार आज रिश्तो की मर्यादा को ध्यान में रखकर काम करेगे तो कोई नुक्सान नहीं रहेगा | धनहानि के योग बन रहे है |
सिंह- आपके लिए आज का दिन सफलता और सिद्धियों से भरपूर रहेगा | भारी समान के व्यापरियों को अब लाभ मिलेगा | विदेशी संबंधो में भी मजबूती आएगी | यतिवाणी के अनुसार किसी भी प्रकार से आज आप काम बनाना चाहे बना सकेगे मगर धेर्य और समझदारी के साथ करना पड़ेगा |
कन्या- आपके लिए दिन ठीक है | आज आपको अपने संबंधो का लाभ मिलेगा किसी अधिकारी आदि के साथ आपका व्यवहार काम निकालने में बहुत उपयोगी सिद्ध होगा | यतिवाणी के अनुसार आज रोजाना से अधिक काम करना पड़ेगा साथ ही कोई जिम्मेदारी भी मिल सकती है |
तुला- आपके लिए शानदार दिन की शुरूवात हो रही है | कोई आपके अधूरे सपने को पंख लगाने की बात कर सकता है | यतिवाणी के अनुसार आज पुराने रुके अटके काम शुरू करे वह जल्दी पुरे हो जायेगे | कोई धार्मिक कार्य करने का भी अवसर मिल सकता है | शुभ समाचार मिलेगे |
वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन घरगृहस्थी के कलेश वाला लग रहा है या फिर कही बाहर किसी से झगडा हो जाए ऐसा प्रतीत हो रहा है और यह समय आज और कल दो दिन ऐसे ही चलता रहेगा | यतिवाणी के अनुसार तो आज शरीर में कमजोरी महसूस करेगे | नींद भी कम आएगी |
धनु- आपके लिए दिन सुन्दर है | आपका प्रेमी पार्टनर आज आपके लिए कोई खुशखबरी अथवा कोई तोहफा ला सकता है | एकांत और शांत जगह पर आपदोनों जाकर ख़ुशी महसूस करेगे | संतान के सम्बंधित को प्लानिंग पर भी आज विचारविमर्श किया जा सकता है |
मकर- आपके लिए कुछ कुछ सोचने का दिन है की आप जिस व्यक्ति से उम्मीद लगा रहे है उसकी खुद की योग्यता और अनुभव कही आपसे कम और नुकसानदायक तो नहीं है अगर आप ऐसा महसूस करे तो फिर आगे कैसे और क्या करके आप आगे बढ़ेगे इस पर विचार जरुर करे |
कुम्भ- आपके लिए दिन शानदार है | शिक्षा स्थान का लाभ तो मिलेगा ही साथ ही अगर कोई कम्पीटीशन दे रहे है तो सफलता भी मिल जाएगी | एक ही बात आज आपको ध्यान में विशेष रखना है की संतान के लिए आपके द्वारा किया गया प्रबंध दुबारा चेक कर ले और व्यवस्थित भी कर ले |
मीन- आपके लिए चौथा चंद्रमा अपमान जनक स्थति का सर्जन करेगा व आज अचानक कोई बड़ा खर्च भी करना पड़ सकता है | जो चल रहा है वो ही काम करते रहे | यतिवाणी के अनुसार आज यात्रा को अगर जरुरी न हो तो टालना ठीक रहेगा और किसी को उधार आदि भी न दे |



Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours