मुंबई. मलाइका अरोड़ा खान और अर्जुन कपूर का अफेयर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। हालांकि, दोनों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। लेकिन, मलाइका के खास दोस्त करण जौहर ने चैट शो कॉफी विद करण सीजन 6 में दोनों की शादी को लेकर एक बड़ा हिंट दे दिया है।
सीजन 6 के तीसरे गेस्ट आमिर खान थे। लेकिन, इस एपिसोड के रैपिड फायर राउंड के लिए मलाइका अरोड़ा खान स्पेशल जज थी। इस दौरान करण ने मलाइका पर चुटकी लेते हुए कहा कि जल्द ही वह शादी करने जा रही हैं। ये पहला मौका नहीं है जब करण जौहर ने मलाइका के अफेयर को लेकर उन्हें छेड़ा हो।

इंडियाज गॉट टैलेंट शो के दौरान भी मलाइका से कहा कि आपके यूरोप ट्रिप की काफी चर्चा हो रही हैं। क्या आप अकेले गई थी। इस पर मलाइका ने कहा इस पर चर्चा ही होने दो। आपको बता दें कि यूरोप ट्रिप के दौरान अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान की कई फोटोज वायरल हुई थी। मलाइका अपने बर्थडे पर अर्जुन कपूर के साथ इटली वेकेशन पर गई थीं।    


अगले साल कर सकते हैं शादी 
हमारे सहयोगी फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन और मलाइका अपने रिलेशनशिप को अगले लेवल पर ले जाना चाहते हैं। मलाइका और अर्जुन से जुड़े करीबी सूत्रों ने फिल्मफेयर को बताया- मलाइका और अर्जुन जल्द ही अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर सकते हैं।


अर्जुन और मलाइका अगले साल तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक- मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं। दोनों अपने पर्सनल स्पेस में बेहद खुश हैं। ऐसे में दोनों इस रिलेशनशिप को आगे बढ़ाते हुए अगले साल शादी कर सकते हैं। 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours