मेष- आज का दिन सामाजिक प्रवृत्तियों और दोस्तों के साथ दौड़ धूप में बीतेगा। इसके पीछे धन खर्च भी होगा। आज सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। दूर रहनेवाली संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे। यात्रा की संभावना है। इसके साथ ही अविवाहितों के लिए विवाह का योग है।
वृषभ- नौकरी पेशेवाले लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। इस दिन लोग नए काम की शुरुआत करेंगे। आय वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिलेगा, साथ ही सरकारी लाभ मिलेगा। रूके हुए काम पूरे होंगे और दापत्य जीवन में मधुरता रहेगी।  सरकार की तरफ से लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि के लोग मानसिक चिंता में गुजरेगा। नौकरी-व्यवसाय के स्थान पर भी सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकता है। आज उच्छ पदाधिकारियों के साथ वाद- विवाद में न उलझे, साथ ही प्रतिस्पर्धियों से सचेत रहें। इसके अलावा शरीर में उत्साह का अभाव रहेगा।
कर्क- आज का दिन खान-पान का खास ध्यान दे। सही खान-पान नहीं होने की वजह से स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। खर्च में वृद्धि होने से आर्थिक तंगी अनुभव होगा। आज के दिन नए काम की शुरुआत न करना आपके लिए लाभप्रद है।
सिंह- दापत्य जीवन में आज कई उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। जीवन साथी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। पति- पत्नी दोनों में से किसी का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात बहुत आनंददायक नहीं रहेगी।
कन्या-आज घर में सुख- शांति स्थापित होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सुखप्रद घटनाएँ घटेंगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी
सभी मामलों में आज अनुकूलता का अनुभव होगा।

तुला- तुला राशि के लोग बिना बात के विवाद में न फंसे। बौद्धिक प्रवृत्तियां और चर्चा आज अग्रिम स्थान पर रहेंगी। आपकी कल्पना और सृजनशक्ति की प्रगति से संतोष अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में पाचनतंत्र से सम्बंधित समस्याएं रहेंगी।
वृश्चिक- बुजुर्गों के साथ अनबन होने की घटना आपके मन को व्यथित करेगी। माताजी का स्वास्थ्य खराब होगा। आर्थिक नुकसान और सार्वजनिक जीवन में मानहानि होगी। जमीन वाहन आदि के सौदे करने या उसका दस्तावेज बनवाने से बचे। इसके साथ ही मानसिक और शारीरिक अस्वस्थता का अनुभव होगा।
धनु- आज मन शांत और प्रसन्न रहेगा। भाई- बहनों के साथ अधिक मेल- जोल रहेगा। नए काम की शुरुआत आज के दिन कर सकते हैं। दोस्तों आपसे मिलने आ सकते हैं, लंबी यात्रा पर जाने की संभावना है।
मकर- विचार कर बोलने से बहुत सी मुसीबतों से आप बच सकते हैं। ऐसे में संयमित वाणी बोलने की कोशिश करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। शेयर- सट्टे की प्रवृत्तियों में पूँजी निवेश के लिए आयोजन होगा। छात्रों का पढ़ने में मन नहीं लगेगा।
कुंभ- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायी रहेगा। सगे- सम्बंधियों और मित्रों से मिलने का योग बन रहा है। आज आप चिंतन शक्ति और आध्यात्मिक शक्ति के प्रभाव को जान सकेंगे। नकारात्मक, विचारों को दूर रखने से लाभ होगा।
मीन- आज का दिन मीन राशि के लोग एकाग्रता का अनुभव करेंगे। । धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। कोर्ट- कचहरी के कामकाज में और किसी का जमानती होने के सम्बंध में सावधानी बरतने की जरूरत है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours