1. मेष- आज का दिन आप के लिये नौकरी धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा युक्त रहेगा और उस में से बाहर आने की कोशिश करते रहोगे। फिर भी नये काम शुरु करने की प्रेरणा मिलेगी और कार्य आरंभ भी आप कर सकेगें । छोटा या नजदीक का प्रयास होगा, लेखन कार्य के लिये अच्छा दिन है। 
 2. वृष- आज आप का दुविधापूर्ण व्यवहार आप को मुश्किल में डाल सकता है। आप के जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें नहीं तो किसी के साथ चर्चा विवाद दरम्यान घर्षण होने की संभावना है।अनिर्णायक परिस्थिति में नया काम शुरु ना करने की गणेशजी सलाह देते हैं।
3. मिथुन- तन मन की ताजगी के अनुभव के साथ आज की शुरुआत होगी। घर या कहीं बाहर दोस्तो तथा परिवार के लोगों के साथ आप मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। अच्छे कपडे पहनकर बाहर जानेका प्रसंग खडा होगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग है। 
4. कर्क-  आज ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खडे होंगे। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। 
5. सिंह- आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय नहीं ले सकने के कारण आपको मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठा सकोगे। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आप को लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। महत्व के निर्णय आज लेने से टालें। संतान से मुलाकात होगी।
6. कन्या- वर्तमान समय में नये कार्यों से सम्बन्धित सफल आयोजन आप कर सकेंगे। आज का दिन लाभदायी निकलेगा। उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि से पदोन्नति की संभावना दिखाई देगी। व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं। गृहस्थ जीवन में आनंद का माहौल रहेगा। 
7. तुला-  आज नौकरी की जगह में आप को उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पडेगी। व्यवसाय में परेशानी खडी होगी। संतान के प्रति चिंता खडी होगी। दूर के प्रवास का आयोजन होगा। धार्मिक यात्रा का भी योग है। लेखन, साहित्य सर्जन कर सकेंगे। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद- विवाद टालें।
8. वृश्चिक - गुस्से को काबू में रखें। अनैतिक कार्यों से दूर रहे, नये सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे। योग ध्यान और आध्यात्मिकता द्वारा मन को शांति मिलेगी।
9. धनु- आज बौद्धिक तार्किक विचार विनिमय के लिये समय बहुत अच्छा है। समाज में सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। उनके साथ घूमने फिरने या मनोरंजन स्थल की मुलाकात होगी। अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से आप का मन खुश रहेगा। शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विपरीत लिंग के व्यक्तियों का साथ अच्छा लगेगा। भागीदारी लाभदायक बनेगी।
10. मकर - आज आप के व्यापार धंधे में खूब सफलता मिलेगी, परंतु कानूनन न फँसे, उसका ध्यान रखें। व्यापार धंधे के लिये भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगा। किसी के साथ पैसो की लेनीदेनी सफलतापूर्वक होगी।
11. कुंभ - आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आप के विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें। यात्रा प्रवास हो सके तो न करें। बच्चो के प्रश्न चिंतित करेंगे। नये काम की शुरुआत आज न करें।
12. मीन  - मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगडे नहीं इस के लिये वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगडेगा। धन प्रतिष्ठा की हानि होगी। महिलाओं साथ के व्यवहार में सावधानी रखें। ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। प्रवास टालें। पानी से बचकर रहें। ज्यादा भावुकता से बचकर रहें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours