1. मेष- आज आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा ऐसा। आप का स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। आप शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे। संभव हो तो प्रवास टालें। जिद्दीपन से दूर रहें। स्वास्थ्य को संभालें क्योंकि पेट से सम्बंधित बिमारियों की संभावना है।

 2. वृष-  आज आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आप किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल एवं पूर्ण विश्वास के साथ कर पाएँगे। पिता एवं पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। आप के प्रति आपके पिता का व्यवहार भी अच्छा रहेगा। 

3. मिथुन- आज का दिन आपके लिए अच्छा और लाभदायी होगा। मित्र, बंधु-बांधवों एवं पड़ोसियों के साथ आप के सम्बंध अच्छे रहेंगे। आर्थिक रुप से आज आप सजग रहेंगे। पूँजी निवेशकों को गणेशजी सूचित करते हैं कि वे बहुत सावधानीपूर्वक पूँजी निवेश करें। 
4. कर्क- आज का दिन मध्यम फलदायी है। आज आपके मन में ग्लानि रहेगी। जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको संतोष नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। दांयी आँख में परेशानी होने की संभावना है। परिवारजनों के बीच मनमुटाव हो सकता है। 
5. सिंह- आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा। आपमें आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगें। हर कार्य को दृढ निश्चय के साथ संपन्न कर पाएँगे। सरकारी कार्यो में तथा सरकार से लाभ होगा। पिता तथा बडों का सहयोग मिलेगा।
6. कन्या- आपका दिन शारीरिक एवं मानसिक चिंता के बोझ तले दबकर बीतेगा। आज किसी के भी साथ आपके अहम का टकराव न हो इस का विशेष ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी में सावधानी रखें। 
7. तुला- आपका आज का दिन शुभफलदायक और लाभप्रद है। मित्रों के साथ मिलना- जुलना या पर्यटन होगा। कुटुंब में आनंद का वातावरण रहेगा। पुत्र और पत्नी से सुख संतोष अनुभव करेंगे। 
8. वृश्चिक - आज गृहस्थजीवन की सार्थकता आपको समझ में आएगी। घर में आनंद उल्लास का वातावरण रहेगा। आपका हरेक कार्य सरलता से पूरा होगा। व्यापारियों को व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे। और आयवृद्धि होगी।
9. धनु- आज आपको तबीयत का ध्यान रखने के लिए कहते हैं। काम करने में उत्साह उमंग का अभाव रहेगा। मन चिंता से व्यग्र रहेगा। संतानों की समस्या इसका कारण हो सकती है। व्यवसाय और नौकरी में तकलीफ खड़ी होगी। 
10. मकर - नकारात्मक विचार हावी न होने देने की गणेशजी सलाह देते हैं। क्रोध को काबू में रखने से बहुत सी आफतों से बच जाएँगे। भागीदारों के साथ सम्बंध खराब होगा। अचानक प्रवास करने के संयोग खड़े होंगे। उनके पीछे खर्च करने पड़ेंगे। 
11. कुंभ - आपका आज का दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिसके कारण कार्य सफलता के लिए सरलता रहेगा। स्वभाव में मौजीलापन आपको मन से स्फूर्तिमय रखेगा।
12. मीन  - मन की दृढ़ता और आत्मविश्वास आपका कार्य सफल बनाएंगे। परिवार में सुख- शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। गुस्से के कारण आपकी वाणी व्यवहार में उग्रता न आए उसका ख्याल रखें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours