1. मेष राश‍िफल / Aries Horoscope Today : रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। अकस्मात यात्रा का योग बन सकता है। धन का व्यय होगा। आज जल्दबाजी से बचने का प्रयास करें। जॉब में सफलता मिलेगी। आईटी और बैंकिंग फील्ड के जातक नई सर्विस में जाने की योजना बनाएंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में खुशी बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा स्वास्थ्य से निराश रहेंगे। पीला रंग शुभ है। श्री हनुमान जी के मंदिर में लाल चोला चढ़ाएं।
2. वृष राश‍िफल / Tauras Horoscope Today : आज का दिन उपलब्धियों भरा है। आईटी और मीडिया के जातक जॉब में कोई नया प्रोजेक्ट प्रारम्भ कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों का सफलता से मन हर्षित रहेगा। कार्य स्थल का वातावरण अपने अनुकूल बनाने का प्रयास करेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य से खुश रहेंगे। माता लक्ष्मी जी के मंदिर में घी का दीपक जलाएं।
3. मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today : किसी नए कार्य को प्रारम्भ करने से बचने का प्रयास करें। दफ्तर के कार्य पूरे करेंगे। धन के व्यय की संभावना रहेगी। एमबीए और इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। आईटी तथा बैंकिंग फील्ड के जातकों का जॉब में सफलता से मन हर्षित रहेगा। विवाह का प्रस्ताव रखने का अनुकूल समय है। वैवाहिक जीवन  खुशहाल रहेगा। हेल्थ अच्छी नहीं रहेगी। बीपी और मधुमेह से चिन्तित रहेंगे। नीला रंग शुभ है। अन्न का दान करें। श्री विष्णु मंदिर में प्रसाद चढ़ाएं।

4. कर्क राश‍िफल /  Cancer Horoscope Today : छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। इंजीनियरिंग और लॉ के स्टूडेंटस के लिए आज का दिन शुभ है। धन के कुछ ज्यादा ही व्यय होने की संभावना रहेगी। आप अपने कई दिनों से रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लव पार्टनर से प्राप्त प्यार भरा उपहार आपको हर्षित कर देगा। पीला रंग शुभ है। सांस के रोगी सावधानी बरतें। माता काली मन्दिर में कपूर जलाएं। गेहूं का दान शुभ फलदायी है।

5. सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today : जॉब में प्रमोशन का समय है। शिक्षा तथा पत्रकारिता से जुड़े जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का आगमन होगा। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। पत्नी संग देशाटन का आनन्द उठाएंगे। आपका रोमांटिक अंदाज आपके जीवन को प्यार से भर देगा। लाल रंग शुभ है। बीपी और मधुमेह के रोगी सावधानी बरतें। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।
6. कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today : धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नवरात्र में माता की पूजा में व्यस्त रहेंगे। धन का व्यय हो सकता है। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में उन्नति करेंगे। आईटी और मार्केटिंग फील्ड के लोग आज परिश्रम के बाद ही अपना प्रोजेक्ट पूर्ण कर पाएंगे। प्रेम में विवाह की परिणती के मार्ग मे आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। स्वास्थ्य सुख में सफलता मिलेगी। आपकी मेडिकल रिपोर्ट सही आएगी। नीला रंग समृद्धि कारक है।  स्वास्थ्य सुख में मधुमेह से परेशानी रहेगी। हरे वस्त्र का दान करें। शमी की जड़ पास में रखें।
7. तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today : मित्रों के प्रयास से कोई सरकारी कार्य पूर्ण होगा। आईटी, मार्केटिंग और पत्रकारिता फील्ड में  कार्य करने वाले जातक आज अपनी मेहनत से अपने अधिकारी का मन मोह लेंगे। लव लाइफ खुशहाल रहेगी। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। सफेद रंग भाग्य वृद्धि कारक है। स्वास्थ्य सुख आज बेहतर रहेगा। पेट दर्द और बीपी से प्रॉब्लम आ सकती है। श्री सूक्त का पाठ करें।
8. वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today : यदि पैतृक संपत्ति सम्बंधित कोई विवाद है तो आज मित्रों की सहायता से हल हो सकता है। छात्र रुके कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। इंजीनियरिंग और मेडिकल के स्टूडेंट्स सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।  लव लाइफ में ग्रह अनुकूल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। नारंगी रंग उन्नति में सहायक है। मसूर की दाल का दान करें। हेल्थ बहुत अच्छी रहेगी। माता दुर्गा के 32 नाम लेते रहें।
9. धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today : आज के द‍िन खूब व्यस्तता रहेगी। आप अत्यधिक कार्यों के दबाव परेशान रहेंगे। इंजीनियरिंग और एमबीए फील्ड के छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आईटी, फ़िल्म तथा बैंकिंग के जातक आज अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। जीवन साथी का सहयोग आपको नई ऊर्जा देगा। सफेद और पीला रंग शुभ है। बीपी से परेशानी रहेगी। कौए को रोटी खिलाएं। बहते जल में नारियल का दान करें।
10. मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today : राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। आज व्यस्तता रहेगी। क्रोध से बचने का दिन  है। मैनेजमेंट, आईटी और मीडिया के लोगों को आज प्रसन्नता प्राप्त होगी। बहुत समय देना होगा तभी ऑफिस वर्क पूरा हो पाएगा। हरा रंग शुभ है। शनि की साढ़े साती का असर पड़ेगा। मानसिक चिंता रहेगी। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। गरीबों में काले वस्त्र का दान करें। पीपल के वृक्ष को जल अर्पित करें।
11. कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today : मानसिक चिंता रहेगी। सफलता की प्राप्ति होगी। मार्केटिंग और टीचिंग में जॉब करने वाले खुश रहेंगे। एमबीए और इंजीनियरिंग के छात्रों को आज नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। प्यार में आज खूब समय देंगे। दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव आ सकता है। नीला आज का आपका शुभ रंग है। तिल का दान करें। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें। बहते जल में कोयला प्रवाहित करें।
12. मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today : फ‍िल्म और मीडिया फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आईटी और मार्केटिंग के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे। शिक्षा में उन्नति होगी। आज धन का आगमन होगा। प्रेम में आशातीत सफलता मिलेगी। आज विवाह की बात जुबां पर आएगी और यह प्रस्ताव फाइनल हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। गाय को केला खिलाएं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours