1. मेष राश‍िफल / Aries Horoscope Today : लॉ और एमबीए के छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। धन का व्यय होने की संभावना रहेगी। आईटी और मीडिया में जॉब करने वालों को सफलता मिलेगी। व्यवसाय से जुड़े लोग सफल रहेंगे। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी। लव लाइफ में विरह का सामना करना पड़ सकता है। लाल रंग शुभ है। मधुमेह से कष्ट संभव है। माता दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करें।
2. वृष राश‍िफल / Tauras Horoscope Today : धन के आगमन की व्यवस्था बनेगी। बैंकिंग तथा मार्केटिंग की सर्विस करने वाले उन्नति करेंगे।    एमबीए और एमबीबी एस के स्टूडेंट्स अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। आईटी और मैनेजमेंट फील्ड के जातक भी आशातीत सफलता की प्राप्ति करेंगे। उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। नेत्र विकार से कष्ट संभव। रोमांटिक प्लेस का सानिध्य आपको रोमांचित कर देगा। पीला रंग शुभ है। गो माता को केला खिलाएं। श्री हनुमान जी के मंदिर में लाल चोला चढ़ाएं।
3. मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today : किसी को दिए गए धन की वापसी की संभावना रहेगी। कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा।  सर्विस में प्रोग्रेस होगी। लव लाइफ शानदार रहेगी। प्रेम में इमोशन प्रभावी रहेगा। दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। नीला रंग समृद्धि कारक है। रोग वृद्धि  की संभावनाएं रहेंगी। गरीबों में भोजन बांटना पुण्य दायी है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। बहते जल में मूंग प्रवाहित करें।
4. कर्क राश‍िफल /  Cancer Horoscope Today : आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। बैंकिंग और आईटी के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे और अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। एमबीए और कंप्यूटर इंजीनियरिंग से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव संभव है। स्वास्थ्य से थोड़ा कष्ट मिलेगा। पीला रंग शुभ है। भाग्य वृद्धि के लिए माता दुर्गा जी का ध्यान करते रहें। मिस्री का दान करें। 
5. सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today : शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। मैनेजमेंट और मार्केटिंग फील्ड में आपके कार्यों से आपके अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। इंजीनियरिंग और एमबीए के छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी प्रिय मेहमान के आगमन से खुश रहेंगे। लव लाइफ अच्छी नहीं रहेगी। बहते जल में गुड़ प्रवाहित करें। आज का शुभ रंग है नीला। पीला रंग समृद्धि कारक है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। गाय को केला खिलाएं। महामृत्युंजय मन्त्र का जप करें। बड़ों को प्रणाम करें।
6. कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today : शिक्षा में उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा। आई टी और इंशोरेंस फील्ड के लोग अपने काम में उन्नति करेंगे। प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं खत्म होंगी। प्रेम में आप के मन की पुकार सुनी जाएगी। जीवन साथी द्वारा दिया उपहार आपको प्यार से भर देगा। आपकी लव लाइफ आज बहुत अच्छी रहेगी। आज धन के व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। बीपी से परेशानी हो सकती है। हरा रंग शुभ है। गरीबों में अन्न दान करें। कौए को रोटी खिलाएं, इससे रोगों का शमन होगा।
7. तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today : समस्याएं हल होंगी। कई दिनों से जॉब सम्बंधित रुका कार्य सफल हो सकता है। प्रशासनऔर बैंकिंग में कार्य करने वाले जातक आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। धन का व्यय होगा। सन्तान से खुश रहेंगे। जीवन साथी संग खूबसूरत यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य सुख में उदर विकार से परेशानी हो सकती है। आसमानी और नीला रंग शुभ है। भगवान शिव जी का ध्यान करते रहें। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें। पिता का आशीर्वाद लें।
8. वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today : आईटी और मीडिया के लोग अपने करियर को आज थोड़ा परिश्रम से नया मोड़ देंगे। आज अपने घर के इंटीरियर के कार्यों में रुचि लेंगे। धन का व्यय कुछ ज्यादा हो सकता है। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को समय दें। स्वास्थ्य को लेकर दुःखी रहेंगे। लाल रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें। श्री हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।
9. धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today : फैशन डिजाइनिंग और एमबीए के छात्र प्लेसमेंट की प्राप्ति करेंगे। व्यस्तता से परेशान रहेंगे। आज अपने कार्यों से आप संतुष्ट भी रहेंगे। आईटी, और प्रबंधन फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। जॉब में प्रगति होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्यार में दूर से ही सही लेकिन दिल से सम्पर्क में रहेंगे। नारंगी रंग शुभ है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। नेत्र विकार से थोड़ा कष्ट संभव है। अन्न का दान करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।
10. मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today : व्यवसाय में आपकी मेहनत और काम के प्रति लगन आज सफलता का नया आयाम  दिलवा सकती है। घर संबंधी रुके कार्य आज पूरा करेंगे। मीडिया और आईटी फील्ड के जातक अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। प्रेम में दिमाग की बात सुनेंगे। लव पार्टनर को शिकायत का अवसर मत दें। आसमानी और नीला रंग शुभ है। हेल्थ बहुत अच्छी रहेगी। तिल का दान करें। माता दुर्गा के मन्दिर जाएं।
11. कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today : धन का व्यय आज कुछ ज्यादा ही हो सकता है। आईटी फील्ड के लोगों के जॉब चेंज के अवसर बन सकते हैं। मार्केटिंग और रियल स्टेट तथा सेल्स से जुड़े लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। दाम्पत्य जीवन में  किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। लव लाइफ सुखी रहेगा। हरा शुभ रंग है। स्वास्थ्य सुख बहुत अच्छा रहना चाहिए। कुत्ते को रोटी खिलाएं। गरीबों में भोजन का दान करें। माता काली मन्दिर में कपूर जलाएं और लौंग चढ़ाएं।
12. मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today : छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। बीटेक और एमबीए के विद्यार्थी सफल रहेंगे। आईटी और विधि से जुड़े लोग सफल रहेंगे। लव लाइफ में मन की बात रखने का शानदार समय है। जिसको चाहते हैं, विवाह की बात कह दें। सांस के रोग से परेशानी हो सकती है। गाय को गुड़ खिलाएं। धन का व्यय अच्छे कार्यों में हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। चने की दाल का दान करें। दुर्गासप्तशती का पाठ शुभ फलदायी है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours