1. मेष राश‍िफल / Aries Horoscope Today : आज का दिन कई नए लोगों से मिलने व नव परिचय का है। आईटी और बैंकिंग फील्ड के जातक अपने सर्विस में किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। धन का आगमन हो सकता है। आज विवादों से बचने का प्रयास करें। प्रेम में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन आनंद पूर्वक बीतेगा। आईटी और मैनेजमेंट फील्ड के स्टूडेंट्स विदेश जाने की योजना बनाएंगे। मानसिक चिंता और बीपी से परेशान हो सकते हैं। लाल और पीला रंग शुभ है। गरीबों में भोजन वितरण करें।
2. वृष राश‍िफल / Tauras Horoscope Today : छात्र सफल रहेंगे। किसी नई योजना पर कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। आईटी और मार्केटिंग फील्ड  के जातक जॉब में कोई नया प्रोजेक्ट प्रारम्भ कर सकते हैं। आज परिवार संग घूमने का दिन है। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। प्रेम में छोटी छोटी बातों पर बहस नहीं करते। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। बीटेक और एमबीए के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। उच्चाधिकारी का सहयोग मिलेगा। आसमानी और नीला रंग शुभ है। उदर विकार से कष्ट होगा। गाय को गुड़ खिलाएं।
3. मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today : आलस्य का परित्याग करें। अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। विवाद टालने का प्रयत्न करें। धन आगमन की संभावना रहेगी। लॉ, एमबीए और इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। प्रेम में क्रोध प्रभावी रहेगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको हर्षित रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। हरा तथा कत्थई रंग शुभ है। श्री गणेश जी का ध्यान करते रहें।
4. कर्क राश‍िफल /  Cancer Horoscope Today : प्रशासनिक सेवा और मीडिया के लोगों का आज का दिन बहुत सफल रहेगा। छात्रों के लिए प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञऔर वकालत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। इस राशि के लोग राजनीति में बहुत सफल होते हैं। लव लाइफ थोड़ी खराब रहेगी। श्री कृष्ण उपासना करें। सफेद रंग शुभ है। अन्न का दान फलीभूत होगा।
5. सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today : जॉब में प्रगति का समय है। मार्केटिंग और मीडिया के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति होगी। लव में कहीं सुंदर प्राकृतिक सौंदर्य के दामन का आनन्द उठाएंगे। आपका रोमांटिक अंदाज दाम्पत्य जीवन को प्यार से भर देगा। नारंगी रंग शुभ है। बीपी के रोगी सावधानी बरतें। प्रातः भगवान सूर्य को प्रणाम करें।
6. कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today : संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। धन का व्यय हो सकता है। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। आईटी और मीडिया फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही अपना प्रोजेक्ट पूर्ण कर पाएंगे। प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। प्रेम में सफलता मिलेगी। लव फ्रेंड द्वारा दिया गिफ्ट आपको प्यार से भर देगा। हरा और भूरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में शुगर से बाधाएं आती रहेंगी। श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
7. तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today : पारिवारिक मामले हल होंगे। आपके मित्रों के प्रयास से बहुत दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। आईटी, मीडिया और मार्केटिंग फील्ड में कार्य करने वाले युवा आज अपनी मेहनत से अपने बॉस का मन मोह लेंगे। फ़िल्म और मनोरंजन फील्ड के लोग सफलता का आनंद उठाएंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। किसी अंधे गरीब व्यक्ति को भोजन कराने से लाभ होगा।
8. वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today : बहुत दिनों से किसी विवाद के समाप्त होने से प्रसन्न रहेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह के रिश्ते आएंगे। इंजीनियरिंग, एमबीए और मीडिया के स्टूडेंट्स सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। आज के द‍िन व्यस्त रहेंगे। नारंगी और भूरा आज का आपका शुभ रंग है। लव लाइफ में आज टूरिंग और स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। विहंगों को दाना पानी दें।
9. धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today : जॉब संबंधित कार्यों के पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। इंजीनियरिंग, लॉ और मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आईटी तथा मीडिया फील्ड के जातक आज अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। पीला और सफेद रंग शुभ है। मधुमेह और उदर विकार से परेशानी हो सकती है। गाय को केला खिलाएं।
10. मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today : घर के कुछ अति महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। विवाद से बचने का समय है। आईटी और मीडिया के लोगों को आज बहुत समय देना होगा, तभी ऑफिस वर्क पूरा हो पाएगा। प्रेम में असत्य मत बोलें। हरा और नीला रंग शुभ है। शनि की साढ़े साती का असर आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। किसी गरीब व्यक्ति को कोई काला वस्त्र दान करें। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। 
11. कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today : तकनीकी तथा प्रबंधकीय फील्ड के लोग सफल रहेंगे। धन की प्राप्ति होगी। पत्रकारिता और आईटी फील्ड से जुड़े जातक अपनी मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को प्रभावित करेंगे। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्रों को अधिक परिश्रम करना होगा। प्यार में आज सैर होगी और भोजन बाहर होगा। जीवन साथी की मीठी बातें आज आपको सुख देंगी। आसमानी और नीला आज का आपका शुभ रंग है। श्री हनुमान जी की उपासना करते रहें।
12. मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today : एमबीए और इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र प्लेसमेंट की प्राप्ति करेंगे। आईटी और मार्केटिंग के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे। मधुमेह से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। आज धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। प्रेम में सफलता मिलेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। नारंगी तथा पीला रंग शुभ है। पिता तथा गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours