1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today:  इस राशि के छात्र आज के प्रयास से भविष्य में लाभान्वित होंगे। व्यवसाय में कोई नया अनुबंध टल सकता है। नारंगी रंग शुभ है। जॉब में भविष्य में उन्नति होगी।
2. वृष राशिफल/Tauras HoroscopeToday:  धन का संचय करें। जॉब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। कुम्भ व मकर मित्र राशियां हैं जो आज लाभ प्रदान करेंगी। सफेद रंग शुभ है।
3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:  स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में कोई भी नया कदम सोच समझ कर ही लें। निर्णय लेने में गलती कर सकते हैं। नीला रंग शुभ है।
4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today:  धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। घर में ही भजन कीर्तन करें। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद रंग शुभ है। आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। धन का व्यय होगा।
5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:  आपकी लोकप्रियता बढ़ रही है। यश व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग व्यवसाय में हैं वो चिंतित रहेंगे। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है।
6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  धार्मिक क्रियाकलापों में सफलता की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में अब सुधार होगा क्योंकि शनि के ढैया अब समाप्त है। चंद्र गोचर भी अनुकूल है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। लाल रंग शुभ है।
7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:  आपकी सोच सही है  जल्द ही जॉब में परिवर्तन संभव है। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। आज अपनी व्यवहार कुशलता से कोई बिगड़ा कार्य बनाएंगे। नीला रंग शुभ है।
8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आत्मबल को कम ना होने दें। आज आप हनुमान चालीसा का 108 बार पाठ घर पर ही करें। कर्क व मीन राशि के लोग आपके लिए आज मददगार हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है।
9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today:  शिक्षा व प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। धन व्यय के संकेत हैं। किसी नई बिजनेस डील की तिथि अभी आगे बढ़ेगी। पीला व सफेद रंग शुभ है।
10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शासन तथा प्रशासन का सहयोग प्राप्त होगा। कुंभ एवं मीन राशि के जातक से लाभ मिलेगा। नीला रंग शुभ है। शनि लाभ प्रदान करेंगे। घर में ही पूजा पाठ करते रहें।
11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today:  व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। कोई नया कार्य प्रारंभ करेंगे। माता का आशीर्वाद लें। धन का अनायास व्यय मत करें। हरा रंग शुभ है। मकर राशि के व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।
12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:  व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। घर में विवाद न करें। पीला व सफेद रंग शुभ है। कर्क व सिंह राशि के लोगों से लाभ मिलेगा। घर में ही दुर्गा सप्तशती के सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours