1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: इस राशि के छात्र आज के प्रयास से भविष्य में लाभान्वित होंगे। जॉब में कोई नया अनुबंध टल सकता है। लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में उन्नति होगी।
2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: धन का आगमन होगा। श्री सूक्त का पाठ करें। जॉब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। कुम्भ व मकर मित्र राशियां हैं जो आज लाभ प्रदान करेंगी। सफेद व नीला रंग शुभ है।
3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: बुध वाणी का कारक ग्रह है आज उसके प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में कोई भी नया कदम सोच समझ कर ही लें। निर्णय लेने में गलती कर सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है।
4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। घर में ही भजन कीर्तन करें। छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। धन का आगमन होगा।
5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: यह समय संयम, योग व ध्यान का है। जो लोग व्यवसाय में हैं वो चिंतित व थोड़ी परेशानी में रहेंगे। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है।
6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: घर से ही कार्य करें। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य सुख में थोड़ी बाधा रहेगी। बुध व चंद्र गोचर आज अनुकूल है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। लाल व पीला रंग शुभ है।
7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आपकी सोच सही है। जल्द ही व्यवसाय में परिवर्तन संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। आज अपनी व्यवहार कुशलता से कोई बिगड़ा कार्य बनाएंगे। अन्न दान करें। नीला व हरा रंग शुभ है।
8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: योग व ध्यान करते रहें। आत्मविश्वास को कम न होने दें। आज आप हनुमान बाहुक पाठ घर पर ही करें। कर्क व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल रंग शुभ है।
9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: शिक्षा व प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। धन आगमन के संकेत हैं।  अभी इधर जो बिजनेस डील हुई होगी उसकी तिथि अभी आगे बढ़ेगी। पीला रंग शुभ है।
10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि व चन्द्र गोचर के कारण धन आगमन की व्यवस्था बनेगी। भाई का सहयोग प्राप्त होगा। कुंभ एवं मेष राशि के जातक से लाभ मिलेगा। हरा रंग शुभ है। शनि लाभ प्रदान करेंगे। तिल का दान करें। घर में ही पूजा पाठ करते रहें।
11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: जॉब परिवर्तन में संघर्ष रहेगा। व्यवसाय में कोई नया कार्य प्रारंभ करेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। धन का अनायास व्यय न करें। हरा रंग शुभ है। तुला व मकर राशि के व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।
12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: गुरु का तृतीयस्थ गोचर लाभ देगा। जॉब में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। व्यवसाय को लेकर विवाद न करें। पीला व लाल रंग शुभ है। मेष राशि के लोगों से लाभ मिलेगा। घर में ही बजरंगबाण का पाठ करें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours