1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: इस राशि के लोग आज लाभान्वित होंगे। व्यवसाय में कोई नया अनुबंध हो सकता है। लाल रंग शुभ है। जॉब में उन्नति होगी। घर पर रहें। पूजा पाठ करते रहें।
                    

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: धन का आगमन होगा। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। व्यवसाय में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। तुला व मिथुन मित्र राशियां हैं जो आज लाभ प्रदान करेंगी। पीला व सफेद रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जॉब परिवर्तन में कोई भी नया कदम सोच समझ कर ही लें। छात्र निर्णय लेने में गलती कर सकते हैं। नीला रंग शुभ है।
                    

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: घर पर ही धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। व्यवसाय में संघर्ष है। जॉब में लाभान्वित होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। भगवान शिव व दुर्गा माता जी की पूजा करते रहें। आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। धन का व्यय होगा।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: घर में ही श्री आदित्य हृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें। अन्न दान करें। मेष राशि के मित्र का सहयोग मिलेगा। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है।
                    

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: घर पर ही रहें। धार्मिक अनुष्ठान करते रहें। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति में समस्या हो सकती है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है। चावल का दान करें।

                    

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: हेल्थ में सुधार संभव है। घर पर ही धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं।। हनुमानचालीसा का 100 बार पाठ करें। आज अपनी व्यवहार कुशलता से कोई बिगड़ा कार्य बनाएंगे। नीला रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज अपने आत्मबल को कम न होने दें। आज आप हनुमान चालीसा व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। मेष व धनु राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल रंग शुभ है।
9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: व्यवसाय में संघर्ष है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। धन व्यय के संकेत हैं। किसी नई बिजनेस डील की संभावना अभी टलेगी। लाल रंग शुभ है। कर्क व मीन राशि की सहायता लें।
10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। मेष एवं मिथुन राशि के जातक से लाभ मिलेगा।नीला व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें। शनि व चन्द्र गोचर स्वास्थ्य  में कष्ट प्रदान करेंगे।
11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today:  जॉब को लेकर तनाव में रहेंगे। व्यवसाय में संघर्ष रहेगा लेकिन कोई नया प्रोजेक्ट प्रारंभ करने का विचार बनाएंगे। घर पर ही हनुमान जी की पूजा कर  उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।धन का ज्यादा व्यय मत करें। नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज व्यवसाय में संघर्ष है। जाँब को लेकर किसी से भी विवाद मत करें। पीला रंग शुभ है। सिंह व वृश्चिक राशि के लोगों से लाभ मिलेगा। हनुमानबाहुक का पाठ करें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours