1.मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: मंगल का चतुर्थ गोचर व आज का मिथुन का चन्द्रमा इस राशि के जातकों को लाभ देगा। व्यवसाय में कोई नया अनुबंध हो सकता है। लाल रंग शुभ है। जॉब में उन्नति होगी। घर पर रहें। दुर्गासप्तशती का पाठ करते रहें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today:  धन का आगमन करेंगे। शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। मिथुन व कन्या मित्र राशियां हैं जो आज लाभ प्रदान करेंगी।सफेद व पीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:  चन्द्रमा का इस राशि मे गोचर व्यवसाय में संघर्ष के बाद लाभ देगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जॉब में कोई भी नया कदम सोच समझ कर ही लें। संतान के शिक्षा संबंधी निर्णय लेने में गलती कर सकते हैं। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: चन्द्रमा व गुरु गोचर के कारण धर्मिक कार्यों  में मन लगेगा। आज चन्द्र व शनि गोचर के कारण लाभान्वित होंगे। सफेद रंग शुभ है। घर पर ही भगवान शिव जी की पूजा करते रहें।आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। धन का आगमन होगा।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य का पंचम गोचर व चन्द्र का तृतीय गोचर लाभ देगा। घर में तीन बार ही दुर्गासप्तशती में लिखित सिद्धिकुंजिकस्तोत्र का पाठ करें। जो लोग जॉब में हैं वो नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: चन्द्र के चतुर्थ गोचर के कारण धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में  सुधार होगा। आर्थिक समस्या हो सकती है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: चन्द्र का पंचम गोचर व गुरु का इस राशि पर प्रभाव आर्थिक स्थिति में सुधार करेगा। परिवार संग घर पर ही धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें।आज अपनी व्यवहार कुशलता से कोई बिगड़ा कार्य बनाएँगे। नीला रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  चन्द्रमा व मंगल का आज का गोचर आत्मबल में वृद्धि करेगा । आप घर पर ही बजरंगबाण का पाठ करें। मेष व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। सफेद रंग शुभ है।जॉब में उन्नति रहेगी।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Todayछात्र शिक्षा व प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति करेंगे।धन आगमन के संकेत हैं।किसी नई बिजनेस डील की संभवना रहेगी। पीला रंग शुभ है। मेष व सिंह राशि की सहायता लें। चने की दाल का दान करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि,मंगल व गुरु की इसी राशि में उपस्थिति व आज चन्द्र का दसम गोचर के कारण  सफलता की प्राप्ति करते रहेंगे। ससुराल का सहयोग प्राप्त होगा। मिथुन राशि के जातक से लाभ मिलेगा। नीला रंग शुभ है। शनि व चन्द्र गोचर आज आर्थिक स्थिति में सुख प्रदान करेंगे।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज संघर्ष रहेगा। व्यवसाय में कोई नया कार्य प्रारंभ करने का विचार आज टाल दें।पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें।धन का ज्यादा व्यय मत करें।हरा रंग शुभ है। तिल दान करें।


12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:  आज जॉब में संघर्ष है। आज व्यवसाय के कारण किसी से  विवाद मत करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। हरा रंग शुभ है। कर्क व सिंह राशि के लोगों से लाभ मिलेगा।श्री सूक्त का पाठ करें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours