1. मेष राशिफल- 

आज सूर्य सप्तम व चन्द्रमा द्वादश लाभप्रद है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। मंगल का प्रभाव स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। गुरु व शुक्र छात्रों को उन्नति देगा। पीला व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

2. वृष राशिफल-

सूर्य का खष्ठम गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का मन बनेगा। नीला व हरा रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल- 

चन्द्रमा का कर्म भाव में गोचर मंगलमय है। जॉब में पद परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। लाल व पीला रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल-

जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। पॉलिटिक्स में नए दायित्व का आरंभ कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। जॉब से सम्बंधित ऑफिस कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। संतान सफलता से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल-

पॉलिटिक्स से सम्बद्ध जातकों के करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। सूर्य इसी राशि से तृतीय व चन्द्रमा अष्टम है। रियल स्टेट से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। गुरु के मकर गोचर का लाभ लें। हनुमान जी की उपासना करें व उनका आशीर्वाद लें। बैगनी व नीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-

चन्द्रमा इस राशि सप्तम है। बैंकिंग व मीडिया जॉब वाले करियर में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। जॉब में शुक्र लाभ देगा। तिल का दान करें। लाल व नारंगी रंग शुभ है। संतान सफल रहेंगे।

7. तुला राशिफल-

सूर्य का इस राशि में गोचर बहुत शुभ है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में भी उन्नति है। स्वास्थ्य में सफलता के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-

सूर्य द्वादश है। व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें। जॉब में दायित्व परिवर्तन का प्लान बन सकता है।

9. धनु राशिफल-

आज गुरु व चन्द्रमा शुभ है। बिजनेस में किसी प्रोजेक्ट की प्राप्ति की सफलता से प्रसन्नता है। शुक्र बैंकिंग में लाभ देंगे। आज गृह निर्माण सम्बन्धी प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल-

शनि व गुरु इसी राशि में व सूर्य नवम है। मैनेजमेंट व आईटी जॉब में प्रोमोशन के लिए आज समय अनुकूल है। शुक्र गोचर लाभ देगा। व्यवसाय में लाभ की स्थिति से खुश रहेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल-

आज सूर्य शासन से लाभ प्रदान कर सकते हैं। धन प्राप्ति के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है। तिल का दान करें। गुरु के बीज मंत्र का जप करें।

12. मीन राशिफल-

सूर्य का तुला व चन्द्रमा का इस राशि में गोचर जॉब में उन्नयन देता है। संतान सफल रहेंगे। बुध रुके धन का आगमन करा सकते हैं। जॉब में प्रोमोट कर सकते हैं। सफेद व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours