भंडारा ब्रेकिंग :: --लाखनी स्थित कुमार पेट्रोल पंप के सामने घटित दुर्घटना में 6 लोगो की घटना स्थल पर मौत हो गई तथा 15 से 17 लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। घटना रात 8 बजे तब घटित हुई जब ग्रेस लैंड सेलेब्रेशन होल में शादी लगाके लोग बाहर खड़े थे और उन पर राष्ट्रीय माहमार्ग से गुजर रहा ट्रेलर जा चढा। घटना के पश्चात नागरिको ने हमार्ग पर चक्का जाम कर दिया। समाचार लिखे जाने तक तनावपूर्ण स्थिति बनी थी  

      वितृत जानकारी के अनुसार लाखनी में राष्ट्रिय महामार्ग क्रमांक 6 पर स्थित ग्रेस लैंड सेलेब्रेशन होल में लाखनी के जगनाडे परिवार के शादी का आयोजन किया गया था। इस हेतु नागपुर के हरगुडे परिवार बारात लेकर पहुँचा। शाम 7.45 करीब शादी लगने के पश्चात बरती बाहर महामार्ग किनारे खड़े हो गए इसी दौरान राष्ट्रिय महामार्ग से कन्टेनर लेकर गुजर रहा ट्रेलर क्रमांक डब्लूबी 11 डी 3411 अचानक अनियंत्रित हो गया और दूल्हे की वेगनार कर क्रमांक एमएच 31 डिके 9789 से टकराते हुए बारातियो पर जा चढा। इसमे करीब 8 लोगो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और करीब 15 से 17 लोग गम्भीर रूप स्व जख्मी हो गए। जख्मियों को तत्काल रुग्णालय पहुचाया गया। जिनमे से कुछ की हालत जम्भीर बताई जा रही है। घटना के पश्चात ट्रेलर चालक ट्रेलर छोड़ फरार हो गया और नागरिको ने ट्रेलर के कांच फोड़ते हुए रास्ते पर चक्का जाम शुरू कर दिया।। 

कुछ घायलो को भंडारा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनकी हालत अभी सामान्य है ऐसा डॉक्टर सरकार ने  बताया है वह भर्ती मरीजों से बात की. कुछ  घायल मरीजो लक्ष अस्पताल मे भर्ती कराया गया

रिपोर्ट :--चोले
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours