मुंबई. बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का मौसम चल रहा है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 14-15 नवंबर को दुल्हन बनीं तो प्रियंका चोपड़ा 2 दिसंबर को शादी कर रही हैं। दीपिका पादुकोण ने अभिनेता रणवीर सिंह से शादी की तो प्रियंका अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी कर रही हैं। इसी बीच राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने भी अपनी शादी का कार्ड शेयर कर दिया है। अचानक आई राखी की शादी की खबर है लोग हैरान हैं।
राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर इनविटेशन कार्ड शेयर किया है। कार्ड के अनुसार राखी सावंत दीपक कलाल से शादी करने जा रही हैं। राखी और दीपक की शादी 31 दिसंबर को होगी। शादी की रस्मों के लिए दोनों ने लॉस एंजेलिस को चुना है। राखी के बाद दीपक कलाल ने भी शादी का कार्ड शेयर किया है।
दीपक और राखी इंस्टाग्राम के माध्यम से ही एक दूसरे के करीब आए। दीपक ने एक वीडियो शेयर कर राखी को प्रपोज किया था। लाल रंग का कोट पहने दीपक राखी को पसंद आ गए। राखी ने उनका वीडियो अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया था। तब दीपक ने उनसे पूछा था कि क्या उनका प्रपोजल राखी ने स्वीकार कर लिया।
बता दें कि राखी सावंत पिछले दिनों मीटू विवाद में चर्चा में थीं। तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच पैदा हुए विवाद में राखी नाना के बचाव में उतरी थीं और उन्होंने तनुश्री पर ही आरोप लगा दिए थे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours