मुंबई. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का काउंटडाउन शुरू हो गया है। निक जोनस शादी के लिए भारत पहुंच चुके हैं। वहीं, प्रियंका पहले से ही भारत में अपनी अपकमिंग फिल्म स्काई इज पिंक की शूटिंग कर रही थीं। प्रियंका के घर शादी की तैयारियां शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दो दिसंबर को प्रियंका -निक हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे। वहीं, 3 नवंबर को क्रिश्चियन ट्रेडिशन के मुताबिक शादी होगी।
सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के घर की कुछ फोटोज सामने आई है। प्रियंका के घर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। प्रियंका का मुंबई स्थित घर लाइट से झिलमिला रहा है। वहीं, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी मुंबई पहुंच गए हैं। इसी के साथ ही प्रियंका के घर गेस्ट के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की शादी की रस्में 30 नवंबर से शुरू हो जाएंगी।
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक हिंदू रीति-रिवाज से होने वाली शादी का आउटफिट अबु जानी और संदीप खोसला डिजाइन करेंगे। वहीं, प्रियंका की क्रिश्चियन शादी में Ralph Lauren के आउटफिट में नजर आएंगी। शादी में ये कपल टिफनी वेडिंग बैंड्स भी शेयर करेगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours