मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की इटली वेडिंग के बाद अब निगाहें प्रियंका चोपड़ा की शादी पर लगी हैं, जो अमेरिकन सिंगर-एक्टर निक जोनस के साथ घर बसाने के लिए तैयार हैं। शादी की डेट अभी परिवार की तरफ़ से तो नहीं आयी है, मगर सूत्रों के अनुसार 2 दिसम्बर को शादी हो रही है। प्रियंका और निक की शादी की तमाम ख़बरों के बीच चर्चा इस बात की भी है कि एक-दूसरे का हमसफ़र बनने के बाद दोनों की नेट वर्थ कितनी हो जाएगी?
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ इन दिनों हॉलीवुड में भी सक्रिय हैं और लगातार काम कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि प्रियंका के इंटरनेशनल करियर की शुरुआत भी सिंगिंग से ही हुई थी। 2012 में प्रियंका का अमेरिकन रैपर Will.I.Am के साथ पहला गाना In My City आया, जिसमें उन्होंने एक स्मॉल टाउन गर्ल से स्टार बनने तक के सफ़र को ख़ूबसूरती के साथ पिरोया था। इसके बाद उन्होंने 2013 में Exotic और 2014 में I Can't Make You Love Me गाने रिलीज़ किये। इग्जॉटिक गाने में विख्यात सिंगर पिटबुल फीचर हुए थे।
इन तीन गानों ने प्रियंका चोपड़ा को अमेरिकन मनोरंजन जगत में मशहूर कर दिया। 2015 से 2018 के बीच प्रियंका ने अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको के दो सीज़ंस में मुख्य भूमिका निभायी, जिसने उन्हें लॉस एंजेलिस के सेलेब्रिटी सर्किट में स्थापित करके ग्लोबल सेलेब्रिटी बना दिया। प्रियंका अपने हॉलीवुड करियर को लेकर लगातार सुर्खियों बनी रहती हैं। प्रियंका ने हॉलीवुड के एक्शन स्टार ड्वेन जॉनसन के साथ बेवॉच से हॉलीवुड सिनेमा में करियर शुरू किया। इसके बाद वो अ किड लाइक जेक में नज़र आयीं। अब इज़ इंट इट रोमांटिक में प्रियंका एक अहम किरदार में नज़र आने वाली हैं।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours