नई दिल्ली I प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने आज दिल्‍ली के पांच सितारा होटल में अपनी शादी की रिसेप्‍शन पार्टी रखी है। इस पार्टी में प्रियंका और निक के परिवार वालों के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। उन्‍होंने प्रियंका और निक को उनकी जिंदगी की बेहतरीन शुरुआत के लिए बधाई दी। 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस मौके पर काफी ज्‍यादा स्‍टलिंग लुक में नजर आ रहे थे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सफेद कुर्ते पयजामे और काली सदरी में खूब जमे। मोदी जी ने न्‍यूली वेड कपल को बधाई देने के बाद मीडिया के सामने उनकी फेमिली के साथ पोज भी दिए। इस खास मौके पर नरेंद्र मोदी और प्रियंका चोपड़ा स्‍टेज पर ठहाके लगाते हुए भी देखे गए।

अपनी रिसेप्‍शन पार्टी में प्रियंका चोपड़ा बेहद प्‍यारी लग रही थीं। उन्‍होंने इस पार्टी में डिजाइनर Falguni Shane Peacock का सिल्‍वर लहंगा पहना था। जिसके साथ हाथों में लाल चूड़ा और गले में नेकलेस पहना हुआ था। वहीं निक जोनस ने ब्‍लू कलर का वेलवेट सूट पहना हुआ था। बता दें यह प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का पहला रिसेप्‍शन था। दोनों अपना दूसरा रिसेप्‍शन मुंबई में देंगे जहां बॉलीवुड इंडस्‍ट्री से जानें माने सितारे आएंगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours