मुंबई. बॉलीवुड के वेट्रन दिवंगत एक्टर कादर खान को मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। आपको बता दें कि भारत सरकार ने 4 नामचीन हस्तियों को पद्म विभूषण से नवाजा गया है। वहीं 14 हस्तियों को पद्म भूषण और 94 लोगों को पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसमें बॉलीवुड के सितारे भी शामिल हैं। 
कादर खान को कला के क्षेत्र में योगदान के लिए मरोणपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि इस साल के पहले दिन कादर खान का लंबी बीमारी के बाद कनाडा में निधन हो गया था। कादर खान का जन्‍म अफगान‍िस्‍तान के काबुल में हुआ था। 
1970 और 1975 के बीच वह स‍िव‍िल इंजीन‍ियर‍िंग के प्रफेसर थे और इसी के साथ ही नाटकों में भी काम करते थे। इसी दौरान एक्‍टर द‍िलीप कुमार ने उनको नोट‍िस किया था और अपनी अगली फ‍िल्‍म के ल‍िए साइन किया। कादर खान ने बॉलीवुड में कदम फ‍िल्‍म दाग से रखा था जिसमें राजेश खन्‍ना लीड रोल में थे। इसमें कादर खान का रोल एक एडवोकेट का था। 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours