नई दिल्ली. शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok पर लगा प्रतिबंध हट गया है। मद्रास हाईकोर्ट को सुप्रीम कोर्ट की ओर से 22 अप्रैल को आदेश दिया गया था कि इस ऐप पर प्रतिबंध लगाने का अंतिरम आदेश सुनाए। मद्रास हाईकोर्ट ने बुधवार को इस मामले में सुनवाई के बाद इस ऐप पर लगा प्रतिबंध हटा दिया।  इसके बाद टिकटोक फिर से डाउनलोड और इस्तेमाल के लिए प्लेस्टोर पर उपलब्ध हो जाएगा।

कंपनी ने कहा- हो रहा भारी नुकसान
इस महीने की शुरुआत में मद्रास हाईकोर्ट ने इस ऐप के डाउनलोड पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। TikTok पर प्रतिबंध से उसकी पैरेंट कंपनी बीजिंग बाइटडांस टेक्नोलॉजी कंपनी (Beijing Bytedance Technology Co) ने कहा था कि उसे रोजाना 5 लाख डॉलर (3.5 करोड़ रुपए) का ‘आर्थिक नुकसान’ हो रहा है। इसके साथ ही कंपनी में 250 से ज्यादा नौकरियां खतरे में पड़ गई हैं। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने कोर्ट फाइलिंग मेें खुद यह जानकारी दी थी।


अश्लीलता को बढ़ावा देता है ऐप
मद्रास हाईकोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में इस ऐप के खिलाफ एक याचिका की सुनवाई के दौरान कहा कि TikTok का इस्तेमाल करने वाले बच्चों पर यौन शौषण का खतरा मंडराता है। इस ऐप का असंयमित कंटेट इसका एक खतरनाक पहलू है। इसमें बच्चाें के अनजान लोगों के संपर्क में आने की संभावना है। कोर्ट ने कहा कि सरकार को इस ऐप को बैन करना चाहिए और इसके डाउनलोड पर रोक लगानी चाहिए। इसो पूरी तरह करमुक्त बनाने से लोगों के पास व्यय योग्य आमदनी बढ़ेगी।


1 साल में सबसे ज्यादा डाउललोडेड ऐप बन गया Tiktok
यह ऐप सबसे पहले सितंबर, 2016 में चीन में लॉन्च किया गया था। एक साल बाद इसे दुनियाभर में लॉन्च किया गया। तभी से इसे लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। 2018 में यह दुनिया के 150 देशों में 75 भाषाओं में मौजूद था। जुलाई, 2018 में इसे 50 लाख से अधिक मंथली यूजर्स इस्तेमाल कर रहे थे। भारत में इसे 24 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। 2018 के शुरुआती छह महीनों में यह PUBG Mobile, Youtube, WhatsApp और Instagram को पछाड़ते हुए Apple के ऐप स्टोर पर दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला ऐप बन गया। फिलहाल यह दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला ऐप है।

एक महीने में 24 करोड़ रुपए कमाता है ऐप
TikTok वैसे तौ फ्री ऐप है, लेकिन इसमें कई इन-ऐप पर्चेज किए जाते हैं, जैसे कि इमोजी और डिजिटल गिफ्ट्स। अक्टूबर, 2018 में इस ऐप पर एक महीने में 35 लाख डॉलर (24 करोड़ रुपए) की कमाई हो रही थी। अक्टूबर, 2017 के मुकाबले इस कमाई में 275 फीसदी का इजाफा हुआ है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours