1 मेष- मंगल का कुम्भ व चन्द्र का तुला गोचर आज लाभ प्रदान करेगा। मन में किसी बात को लेकर दुविधा रह सकती है। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जॉब में लाभान्वित होंगे। लाल रंग शुभ है।

2 वृष- आज का दिन सफलता का है।धन का व्यय हो सकता है। शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।
3 मिथुन- आज जॉब सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला रंग शुभ है। राहु व बुध इसी राशि में हैं। चन्द्र गोचर लाभान्वित करेगा।
4 कर्क- व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। मन की एकाग्रता पर ध्यान दें। पीला रंग शुभ है। आज आपका वाणी का प्रभाव बहुत कार्य करेगा। धन का व्यय कुछ ज्यादा ही हो सकता है।
5 सिंह- व्यवसाय में सूर्य व चन्द्रमा के प्रभाव से वृद्धि होगी जिससे नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। अरण्यकाण्ड का पाठ करें।
6 कन्या- जॉब में  सफलता से प्रसन्नता होगी। स्वास्थ्य में बुध त्वचा विकार दे सकता है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है। ससुराल में लाभ सम्भव है।
7 तुला- आज स्वास्थ्य को लेकर तनाव संभव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। हरा रंग शुभ है। हेल्थ अच्छी रहेगी लेकिन यदि आप बीपी के पेशेंट हैं तो सावधानी बरतें।
8 वृश्चिक-  आज मंगल व चन्द्रमा जॉब में सफलता देगा। कर्क व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। सफेद रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों गेहूं व गुड़ इत्यादि का दान करें।
9 धनु- आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य खराब होने के संकेत हैं। लाल रंग शुभ है। आज जॉब को लेकर तनाव मिल सकता है।पिता का आशीर्वाद लें।
10 मकर- व्यवसाय में लाभ मिलेगा। कार्यों की अधिकता आपको तनाव दे सकती है। हरा रंग शुभ है। आज विवादों से दूर रहें। हनुमान जी की उपासना करें।
11 कुंभ- आज जॉब में परिवर्तन का प्रयास प्रारंभ कर सकते हैं। बजरंगबाण का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है। किसी को धन देने के पहले विचार अवश्य कर लें।

12 मीन- आज वाणी पर नियंत्रण रखें। जॉब में भी विवाद हो सकता है। सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय से लाभ मिलेगा। हनुमानबाहुक का पाठ करें। तिल का दान करें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours