सिलवासा I कोलकाता में साझा मंच पर साथ आए विपक्षी दलों के प्रस्तावित महागठबंधन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निशाना साधा। पीएम ने शनिवार को कहा कि यह महागठबंधन मोदी के नहीं, बल्कि जनता के खिलाफ है। यह उन लोगों का गठबंधन है, जिन्हें हमने जनता का पैसा लूटने से रोका है। 

प्रधामंत्री मोदी ने कहा कि इन्हें दिक्कत है कि मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ इतनी कड़ी कार्रवाई क्यों कर रहा है। हमारी साफ नीयत और स्पष्ट नीति इन लोगों को खटक रही है। इसलिए सभी ने महागठबंधन किया है।   
मोदी ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा आयोजित रैली पर कटाक्ष किया। उन्होंने ममता का नाम लिए बिना कहा कि राज्य में अभी भाजपा का सिर्फ एक विधायक है। भाजपा से बचने के लिए सभी लोग इकट्ठा हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि टीएमसी शासित जिस पश्चिम बंगाल में दूसरे राजनीतिक दलों को कार्यक्रम करने की इजाजत नहीं दी जाती है, चुनावों के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या की जाती है, वहां लोकतंत्र का गला घोंटने वाले लोग इकट्ठा होकर लोकतंत्र बचाने की बात करते हैं। 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours