1. मेष राश‍िफल / Aries Horoscope Today : छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। धन का आगमन होने की संभावना रहेगी। आईटी और मीडिया में जॉब करने वालों को सफलता मिलेगी। मेडिकल से जुड़े लोग सफल रहेंगे। किसी नए व्यवसाय के बारे में सोचना प्रारम्भ कर सकते हैं। प्रेम में माधुर्यता बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में विरह का सामना करना पड़ सकता है। संवाद बनाए रखें। नारंगी रंग शुभ है। बीपी से कष्ट संभव है। चने की दाल का दान करें।
2. वृष राश‍िफल / Tauras Horoscope Today : धन के व्यय की व्यवस्था बनेगी। आईटी तथा मार्केटिंग की सर्विस करने वाले उन्नति करेंगे। इंजीनियरिंग और एमबीबीएस के स्टूडेंट्स अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। छोटी-छोटी बातों का तनाव नहीं रखते। आईटी और लॉ फील्ड के जातक  भी आशातीत सफलता की प्राप्ति करेंगे। उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। उदर विकार से कष्ट संभव। प्रेम में घर से दूर रहेंगे। रोमांटिक प्लेस का सानिध्य आपको रोमांचित कर देगा। नीला रंग शुभ है। गो माता को गुड़  खिलाएं। श्री हनुमान जी की पूजा करते रहें।
3. मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today : आज सफलता की प्राप्ति का दिन है। किसी को दिए गए धन के वापसी की संभावना रहेगी।   आज कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। प्रेम में इमोशन प्रभावी रहेगा। दाम्पत्य जीवन में किसी और की बातों को स्थान मत दें।  हरा रंग समृद्धि कारक है। रोग वृद्धि की संभावनाएं रहेंगी। गरीबों में भोजन बांटना पुण्यदायी है। अन्न का दान करें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
4. कर्क राश‍िफल /  Cancer Horoscope Today : धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति होगी। बैंकिंग और आईटी के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे और अपने कार्यों से बॉस को खुश रखेंगे। एमबीए और इंजीनियरिंग से संबद्ध छात्रों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। प्रेम में कोई शर्त नहीं होती है। वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव संभव है। स्वास्थ्य से सुख मिलेगा। सफेद रंग शुभ है। भाग्य में वृद्धि के लिए श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें। गरीबों में वस्त्र का दान करें। 
5. सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today : राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। मैनेजमेंट और सेल्स एंड मार्केटिंग फील्ड में आपके कार्यों से आपके अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। इंजीनियरिंग और मेडिकल के छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से किसी प्रिय मेहमान के आगमन से खुश रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। डिनर बाहर होगा। आज का शुभ रंग है हरा। नारंगी रंग समृद्धि कारक है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। गाय को पालक खिलाएं। गायत्री मंत्र पढ़ें। सूर्य को प्रणाम करें।
6. कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today : छात्रों का मन उपलब्धियों से प्रसन्न रहेगा। आईटी और मीडिया के लोग अपने काम  में उन्नति करेंगे। प्रेम के मार्ग में आने वाली बाधाएं खत्म होंगी। आप के मन की पुकार सुनी जाएगी। जीवन साथी द्वारा दिया उपहार आपको प्यार से भर देगा। आपकी लव लाइफ आज बहुत अच्छी नहीं रहेगी। आज धन के व्यय  को लेकर चिंतित रहेंगे। नीला रंग शुभ है। गरीबों में वस्त्र दान करें। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
7. तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today : कई घरेलू समस्याएं हल होंगी। कई दिनों से जॉब सम्बंधित रुका कार्य सफल हो सकता है।     मीडिया और बैंकिंग में कार्य करने वाले जातक आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। धन का आगमन होगा। संतान से खुश रहेंगे। जीवन साथी संग खूबसूरत यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य सुख में मधुमेह से परेशानी हो सकती है। हरा रंग शुभ है। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें। बहते जल में मिस्री प्रवाहित करें।
8. वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today : आईटी और बैंकिंग के लोग अपने करियर में आज थोड़े ही परिश्रम से नए मोड़ प्राप्त करेंगे। आज अपने घर के निर्माण और इंटीरियर के कार्यों में रुचि लेंगे। धन का व्यय कुछ ज्यादा हो सकता है। लव लाइफ शानदार रहनी चाहिए। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को समय और महत्व दें। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे तथा डॉक्टर से अच्छी रिपोर्ट की प्राप्ति होगी। नारंगी रंग शुभ है। मसूर की दाल  का दान करें। 
9. धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today : लॉ, फैशन डिजाइनिंग और एमबीए के छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। घर के कार्यों में भी व्यस्तता रहेगी। आज अपने कार्यों से आप संतुष्ट भी रहेंगे। आईटी, और प्रबंधन फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। शिक्षा में प्रगति होगी। लव लाइफ अच्‍छी रहेगी। प्यार में दूर से ही सही प्रेमिका के सम्पर्क में रहेंगे। नारंगी रंग शुभ है। आज आपकी हेल्थ अच्छी नहीं रहेगी। उदर विकार से कष्ट संभव है। चने की दाल का दान करें। श्री बजरंग बाण का पाठ करें।
10. मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today : छात्रों को उनकी  मेहनत और काम के प्रति लगन आज सफलता दिलवा सकती है। कई दिनों से रुके कार्य आज पूरा करेंगे। मार्केटिंग और आईटी फील्ड के जातक अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। प्रेम में मन की बात सुनेंगे। लव पार्टनर को शिकायत का अवसर मत दें। आसमानी और हरा रंग शुभ है। हेल्थ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। गाय को केला खिलाएं। उड़द का दान करें। माता दुर्गा की उपासना करें।
11. कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today : धन का आगमन आज कुछ ज्यादा ही हो सकता है। सेल्स एंड मार्केटिंग और आईटी फील्ड के लोगों के जॉब चेंज के अवसर बन सकते हैं। मार्केटिंग और रियल एस्टेट से जुड़े लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। लव लाइफ में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। नीला शुभ रंग है। स्वास्थ्य सुख बहुत अच्छा नहीं रहना चाहिए। कुत्ते को रोटी खिलाएं। तिल का दान करें। माता काली मन्दिर में कपूर जलाएं।
12. मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today : सफलता की प्राप्ति होगी। एमसीए और एमबीए के विद्यार्थी सफल रहेंगे। आईटी और शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। लव लाइफ में विवाह के प्रस्ताव रखने का शानदार समय है। जिसको चाहते हैं, दिल की बात कह दें। हृदय रोग से परेशानी हो सकती है। गाय को केला खिलाएं। धन का आगमन हो  सकता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। चने की दाल का दान करें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ शुभ फलदायी है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours