1. मेष राश‍िफल / Aries Horoscope Today : बी टेक तथा एम बी ए के छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे।आई टी और बैंकिंग में जॉब करने वालों को सफलता मिलेगी। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। किसी नए व्यवसाय के बारे में सोचना प्रारम्भ कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में  माधुर्यता बनी रहेगी। प्रेम जीवन में दूरियों का सामना करना पड़ सकता है। नारंगी तथा सफेद रंग शुभ है। उदर विकार से कष्ट संभव है। मसूर की दाल का दान करें।

2. वृष राश‍िफल / Tauras Horoscope Today : धन के आगमन की व्यवस्था बनेगी। आई टी तथा मार्केटिंग की सर्विस करने वाले संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति करेंगे। ला और एम बी ए के स्टूडेंट्स अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। छोटी छोटी बातों का तनाव ना लें।मधुमेह से कष्ट संभव। नीला रंग शुभ है। गो माता को हरा चारा खिलाएं। श्री विष्णु जी की पूजा करते रहें।
3. मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today : आज व्यवसाय में धन की प्राप्ति का दिन है। किसी को दिए गए धन के वापसी की संभावना रहेगी। कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। प्रेम में इमोशन प्रभावी रहेगा।  दाम्पत्य जीवन में किसी और की बातों को स्थान मत दें। नीला रंग समृद्धि कारक है। रोग वृद्धि  की संभावनाएं रहेंगी।। गरीबों में अन्न और वस्त्र बांटना पुण्य दायी है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
4. कर्क राश‍िफल /  Cancer Horoscope Today : ऑफिस के कार्यों में व्यस्तता  रहेगी। किसी संत का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति होगी।  बैंकिंग  और मार्केटिंग फील्ड  के जातक खूब मेहनत के बाद ही सफलता की प्राप्ति करेंगे और अपने कार्यों से उच्चाधिकारी को खुश रखेंगे। एम बी ए , ला और इंजीनियरिंग से संबद्ध छात्रों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। प्रेम में कोई शर्त नहीं होती है। लव लाइफ में थोड़ा तनाव संभव है। स्वास्थ्य से कष्ट मिलेगा। पीला रंग शुभ है। भाग्य में वृद्धि के लिए भगवान शिव जी का ध्यान करते रहें। गरीबों में पीले वस्त्र का दान करें। 
5. सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today : प्रशासनिक सेवा से सम्बद्ध लोग लाभान्वित होंगे। राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी।  मैनेजमेंट और बैंकिंग फील्ड में आपके कार्यों से आपके अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। इंजीनियरिंग और एम बी ए के छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से किसी प्रिय मेहमान के आगमन से खुश रहेंगे।आज का शुभ रंग है लाल।नारंगी रंग समृद्धि कारक है।  वैवाहिक जीवन  खुशहाल रहेगा।   गाय को केला खिलाएं। गायत्री मन्त्र पढ़ें।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें।
6. कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today : व्यवसाय में उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा। आई टी और मीडिया के लोग अपने काम में उन्नति करेंगे। प्रेम के मार्ग में आने वाली बाधाएं खत्म होंगी। आप के दिल की पुकार सुनी जाएगी। जीवन साथी द्वारा दिया उपहार आपको प्यार से भर देगा। आपकी लव लाइफ आज बहुत अच्छी रहेगी। आज धन के व्यय  को लेकर चिंतित रहेंगे। स्किन डिसीज  से परेशानी हो सकती है। हरा रंग शुभ है। गरीबों में अन्न का दान करें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
7. तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today : समस्याएं हल होंगी। कई दिनों से रुका कार्य सफल हो सकता है। मीडिया और बैंकिंग में कार्य करने वाले जातक आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। धन का व्यय होगा। जॉब से खुश रहेंगे। जीवन साथी संग खूबसूरत यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य सुख में बी पी से परेशानी हो सकती है। नीला रंग शुभ है। भगवान शिव का ध्यान करते रहें। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें।
8. वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today : व्यवसाय करने वाले जातक आज थोड़ा परिश्रम से व्यापार को नया मोड़ देंगे। आज अपने घर के निर्माण और इंटीरियर के  कार्यों में रुचि लेंगे। धन का व्यय कुछ ज्यादा हो सकता है। लव लाइफ अच्छी नहीं रहनी चाहिए। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को समय दें। स्वास्थ्य को लेकर दुखी रहेंगे। उदर विकार से कष्ट होगा। नारंगी रंग शुभ है। किसी गरीब व्यक्ति को लाल वस्त्र का दान करें। 
9. धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today : इंजीनियरिंग, फैशन डिजाइनिंग और एम बी ए के छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। आँफिस के कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आज अपने कार्यों से आप संतुष्ट भी रहेंगे। आई टी, टीचिंग और प्रबंधन फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। शिक्षा में प्रगति होगी। लव लाइफ बहुत अच्छा रहना चाहिए। प्यार में दूर से ही सही सम्पर्क में रहेंगे। पीला रंग शुभ है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
10. मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today : जॉब में मेहनत और काम के प्रति लगन आज आपको सफलता दिलवा सकती है। कई दिनों से रुके कार्य आज पूरा करेंगे।   मार्केटिंग और आई टी फील्ड के जातक अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। प्रेम में दिमाग की बात भी सुनें। लव पार्टनर को शिकायत का अवसर मत दें। आसमानी और नीला रंग शुभ है। हेल्थ बहुत नहीं रहेगी। गाय को गुड़ खिलाएं। तिल का दान करें। माता दुर्गा की उपासना करें।
11. कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today : धन का व्यय आज कुछ ज्यादा ही हो सकता है। सेल्स एंड मार्केटिंग , मीडिया और आई टी फील्ड के लोगों के जाब चेंज के अवसर बन सकते हैं। मार्केटिंग और रियल स्टेट से सम्बद्ध लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। लव लाइफ में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। हरा शुभ रंग है । स्वास्थ्य सुख बहुत अच्छा रहना चाहिए। गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं। किसी गरीब व्यक्ति को काला वस्त्र दान करें। माता काली मन्दिर में कपूर जलाएं।
12. मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today : छात्र सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसायी सफल रहेंगे। आई टी और बैंकिंग सेवा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। लव लाइफ में   विवाह के प्रस्ताव रखने का शानदार समय है। जिसको चाहते हैं मन की बात कह दें। श्वांस और मधुमेह से परेशानी हो सकती है। गाय को गुड़ खिलाएं। धन का व्यय हो सकता है। स्वास्थ्य  को लेकर चिंतित रहेंगे। किसी गरीब व्यक्ति को पीला वस्त्र दान करें। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ शुभ फलदायी है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours