1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: इस राशि के जातक बहुत अच्छे राजनीतिज्ञ व विद्वान होते हैं। आज कई महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न होंगे। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जॉब में प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य से थोड़ा परेशान रहेंगे। लाल रंग शुभ है।
2. वृष राशिफल/Tauras HoroscopeToday: आज का दिन घर पर ही आफिस के कार्यों में व्यस्तता का है। व्यवसाय में संघर्ष है। धन का व्यय हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। मिथुन व कन्या मित्र राशियां हैं जो आज लाभ प्रदान करेंगी। हरा व नीला रंग शुभ है। अन्न दान करें।
3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: घर पर रहें। आज मानसिक तनाव से बचें। पारिवारिक विवाद से दूर रहें। आय प्राप्ति में वृद्धि होगी। आज कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। जॉब में प्रोन्नति की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा रंग शुभ है।
4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: चन्द्रमा व सूर्य का आज का गोचर घर पर ही आफिस के लम्बित कार्यों के निपटाने के संयोग बनाएगा। पीला रंग शुभ है। धन का व्यय होगा। मकर व कुम्भ राशि का सहयोग ले सकते हैं। आज सुंदरकांड का पाठ करें।
5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व सफेद  रंग शुभ है। कर्क व धनु आपकी मित्र राशियाँ है। जॉब में उन्नति की तरफ बढ़ेंगे। स्वास्थ्य में कठिनाई होगी। चावल व आटा का दान करें।
6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: व्यवसाय में सुधार होगा। भगवान शिव व हनुमान जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है। सिंह व कर्क राशि से लाभ सम्भव है। जॉब में संघर्ष करना होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त करें।
7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज जॉब के कारण तनाव मत लें। ज्यादा नकारात्मक विचार से परेशानी हो सकती है। हनुमान बाहुक का पाठ करें। कोई रुका कार्य बनेगा।नीला रंग शुभ है। मकर व वृष राशि का सहयोग लें।
8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: व्यवसाय में संघर्ष है। मंगल व चंद्र गोचर स्वास्थ्य को लाभान्वित करेगा। आज आप हनुमान जी की पूजा करें। सिंह व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल रंग शुभ है। अन्न दान करें।
9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: घर पर रहें। आज छात्रों को संघर्ष के बाद ही सफलता की प्राप्ति होगी। धन के आगमन के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है। कर्क व सिंह राशि आपकी मित्र राशियां हैं जो आज आपको लाभ प्रदान कर सकती हैं। गेहूं दान करें।
10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। वृष एवं मकर राशि के जातक से लाभ मिलेगा। हरा रंग शुभ है। शनि की इस राशि में उपस्थिति व चंद्र गोचर आर्थिक प्रगति के लिए बाधक है। हेल्थ में प्रगति होगी।
11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: घर पर रहें। आज आप सफल रहेंगे। जॉब में संघर्ष करेंगे। घर पर ही हनुमान जी की पूजा कर उनका आशीर्वाद लें। हरा रंग शुभ है। तुला व मीन राशि का सहयोग लें।
12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: जॉब में बहुत प्रयास के बाद सफलता मिलेगी। आज अपनी जॉ़ब  को लेकर किसी से विवाद मत करें। पीला रंग शुभ है। सिंह व कर्क राशि के लोगों से लाभ मिलेगा। चीनी व आटे का दान करें। घर पर ही माता दुर्गा जी की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours