मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर की नजदीकियांं दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। दोनों अक्सर डिनर या पार्टीज में साथ नजर आ जाते हैं। अर्जुन और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे से इश्‍क फरमा रहे हैं, अब ये किसी से छ‍िपा नहीं है। दोनों का रिश्‍ता काफी आगे तक बढ़ चुका है लेकिन अभी इस रिश्‍ते पर मुहर दोनों की तरह से नहीं लगी है। 

हाल ही में दोनों क़िस्मस की पार्टी में साथ दिखाई दिए थे और अब दोनों फिर से स्पॉट किए गए हैं। मलाइका और अर्जुन डिनर डेट पर नजर आए और वहां मीडिया के कैमरों में कैद हो गए। तस्‍वीरों में मलाइका का अंदाज हमेशा की तरह बेहद ग्‍लैमरस द‍िखाई दे रहा है। वह ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं, वहीं अर्जुन कपूर व्हाइट कलर की टी-शर्ट और व्लू डेनिम में नजर आ रहे हैं। तस्‍वीरों में दोनों की केमिस्ट्री लाजवाब दिखाई दे रही है।
बता दें कि बॉलीवुड की सबसे हॉट एंड सेक्‍सी एक्‍ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान फैशन के मामले में सबसे आगे हैं। उनकी पर्सनैलिटी पर बढ़ती उम्र का असर नहीं पड़ा है। मलाइका जो कुछ भी पहनती हैं उन आउटफिट्स में जान फूंक देती हैं। यही वजह है कि 12 साल छोटे अर्जुन कपूर उन पर पूरी तरह फ‍िदा हैं। 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours